शिलॉन्ग में आयोजित चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल में अमेरिकन रैपर स्वे ली पहुंचे थे। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जब रैपर परफॉर्म कर रहे थे तब किसी शख्स ने उन पर बीयर फेंक दी थी। इस बात से रैपर नाराज हो गए थे। इसके बाद रैपर और शख्स के बीच में काफी हंगामा हुआ था। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्वे ली अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इस दौरान एक व्यक्ति ने उनके मुंह पर बीयर फेंक दी। इसके बाद लाइव परफॉर्मेंस को रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें: 'प्यार में मिला धोखा', सपना चौधरी ने शादी के 6 साल बाद दी तलाक की अर्जी
रैपर के मुंह पर फेंकी बीयर
33 साल के रैपर मेघालाय के बोइरिम्बोंग स्थित मदन कुरकलांग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल में परफॉर्म कर रहे थे। उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ में लोग शामिल थे। जब शख्स ने रैपर पर बीयर फेंकी तब उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रैपर ने शख्स को खरी- खोटी सुनाई और जमकर गालियां दी। यह मामला काफी बढ़ गया था। रैपर ने कॉन्सर्ट को रोक दिया था। आखिर में आयोजकों और रैपर के सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को फेस्टिवल से बाहर निकाल दिया तब जाकर यह मामला शांत हुआ।
चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल में स्वे की परफॉर्मेंस को लोग काफी एन्जॉय कर रहे थे लेकिन बीयर फेंकने की घटना के बाद पूरा माहौल बदल गया।
यह भी पढ़ें: रिलीज से 5 दिन पहले टली 'मायसा' की डेट, क्या क्लैश के कारण मेकर्स ने बदला फैसला?
दुनियाभर में स्वे ली के फॉलोअर्स
अमेरिकन रैपर और सिंगर स्वे ली को हिप हॉप और म्यूजिकल फ्यूजन के लिए जाना जाता है। उनक असली नाम खलीफ मलिक इब्न शामन ब्राउन है। वह हिप-हॉप जोड़ी Rae Sremmurd का भी हिस्सा हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।