हिंदी फिल्म स्टार
अमिताभ बच्चन
और
सैफ अली खान
को कुछ दिनों पहले गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इसके अलावा, अक्टूबर महीने में
टाइगर श्रॉफ
पर गोलियां चलाई गई थीं। इन्हीं मामलों को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। पत्र के जरिए AICWA ने अभिनेताओं की सुरक्षा के लिए कड़ी सिक्योरिटी की मांग की है।
AICWA के प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल ने पत्र में लिखा है कि एक्टर्स के लिए सिक्योरिटी दी जाए। इसके अलावा, लेटर में कई बातें लिखी गई थीं। एसोसिएशन ने एक लेटर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजा और दूसरा महाराष्ट्र पुलिस को भेजा है। जानकारी के लिए बता दें, मुंबई पुलिस ने बताया था कि 19 नवंबर को सैफ अली खान को गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। सैफ अली खान को मिली धमकी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैफ अली खान को जीशान अख्तर के नाम से वॉइस मैसेज आया था, जिसमें लिखा था कि सैफ का वही हाल होगा जो बाबा सिद्दीकी का हुआ था।
यह भी पढ़ें: 'रावण को हीरो दिखाया', रामायण फिल्म की फंडिंग पर नीतीश भारद्वाज ने उठाए सवाल
AICWA ने लेटर में क्या लिखा?
AICWA ने लेटर में लिखा कि पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टरों ने कुछ एक्टर्स को जान से मारने की धमकी दी और दावा किया कि उनके पास 200 शूटर हैं, जो एक्टर पर हमला कर सकते हैं। एसोसिएशन का मानना है कि अगर इसी तरह एक्टर्स को धमकियां मिलती रहीं, तो फिल्म शूटिंग पर असर पड़ेगा और सेट पर काम करने वाले वर्कर्स की नौकरी खत्म हो जाएगी।
फिल्म की शूटिंग रुकने से प्रोड्यूसर्स को भी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इसके आगे लेटर में लिखा गया कि बॉलीवुड देश के रेवेन्यू में बड़ा हिस्सा देता है। साथ ही, दुनिया भर में बॉलीवुड भारत का नाम रोशन कर रहा है। अगर ऐसे में बॉलीवुड के एक्टर्स को धमकियां मिलती हैं, तो पूरी दुनिया में बॉलीवुड की रेप्युटेशन खराब हो सकती है।
यह भी पढ़ें: पेट में थीं आलिया, 100 सिगरेट पी जाती थीं सोनी राजदान, खुद सुनाया ये किस्सा
AICWA की मांग
AICWA ने बॉलीवुड के कलाकारों की सुरक्षा के लिए मांग रखी है। इसमें उन्होंने लिखा है कि सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन और
अभिषेक बच्चन
के परिवार को कड़ी सुरक्षा दी जाए। इसके अलावा, गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मुंबई को गैंगस्टर मुक्त बनाया जाए।