इन दिनों रामायण फिल्म चर्चा के केंद्र में है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसी बीच महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने फिल्म को लेकर सवाल उठा दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म का एजेंडा अलग लग रहा है, जिसमें रावण को एक न्यायप्रिय राजा के रूप में दिखाया गया, जबकि राम को कमजोर दिखाया गया। इसी के साथ उन्होंने फिल्म की फंडिंग को लेकर सवाल उठाया। इसके अलावा उन्होंने सरकार से फिल्म की फंडिंग की जांच करने की अपील की है।
रामायण फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी है। जब फिल्म का ट्रेलर आया था, तो नीतीश भारद्वाज ने ट्रेलर देखकर तारीफ की थी। उन्होंने ट्रेलर देखने के बाद अंदाजा लगाया था कि फिल्म को ऑस्कर मिल जाएगा। हालांकि, फिल्म देखने के बाद नीतीश भारद्वाज के विचार बदल गए। नीतीश भारद्वाज ने एनडीटीवी को एक इंटरव्यू देते हुए फिल्म की कुछ कमियां बताई थीं।
यह भी पढ़ें: पेट में थीं आलिया, 100 सिगरेट पी जाती थीं सोनी राजदान, खुद सुनाया ये किस्सा
फिल्म की फंडिंग को लेकर उठाया सवाल
एक्टर नीतीश भारद्वाज ने कहा कि फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी में लक्जमबर्ग शामिल है, जहां यूएई और सिंगापुर से पैसा आया है। इसी दावे के साथ नीतीश भारद्वाज ने फंडिंग की जांच की मांग की है। नीतीश के मुताबिक, फिल्म को अलग एजेंडे के साथ दिखाने से भारतीय संस्कृति पर गलत असर पड़ सकता है।
रावण को दिखाया गया हीरो
नीतीश ने कहा कि फिल्म में रावण की नेगेटिव बातें बिल्कुल नहीं दिखाई गई हैं। इसके साथ ही नीतीश ने दावा किया कि फिल्म में रावण मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता जैसे दिख रहे हैं। इसी के साथ नीतीश ने आशंका जताई है कि रावण के किरदार को जिस तरह दिखाया गया है, उससे नई पीढ़ी के लोग रावण को ही हीरो समझने लगेंगे। इसके बाद नीतीश ने कहा कि फिल्म में रावण को न्याय करने वाले राजा के रूप में दिखाया गया है। अगर हकीकत में रावण न्यायप्रिय होते, तो भगवान विष्णु को राम अवतार क्यों लेना पड़ता?
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान गॉट टैलेंट में धमाल मचाने को तैयार राखी सावंत, प्रोमो वायरल
इसके अलावा नीतीश भारद्वाज ने बताया कि फिल्म में राम को कमजोर दिखाया गया है, जो अयोध्या जाते वक्त रो रहे थे। जबकि फिल्म में इक्ष्वाकु वंश के नियम नहीं दिखाए गए। इस वंश का नियम है कि 'रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए।' इस तरह राम का किरदार नहीं दिखाया गया।