बॉलीवुड की एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, जो जल्द ही पाकिस्तान गॉट टैलेंट शो में दिखने वाली हैं। इससे पहले वह
समय रैना
के इंडिया गॉट टैलेंट शो सीजन 2 में चर्चा में थीं। पाकिस्तान गॉट टैलेंट शो की शूटिंग के लिए वह दुबई गई थीं। पाकिस्तान गॉट टैलेंट के ऑफिशियल चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जहां राखी ने बताया कि वह पाकिस्तान गॉट टैलेंट शो में बतौर गेस्ट शामिल होंगी। राखी सावंत का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई लोग हैरान हैं। राखी सावंत पाकिस्तान गॉट टैलेंट शो के चार एपिसोड में नजर आने वाली हैं।
इस शो में राखी सावंत के अलावा पाकिस्तान के कॉमेडियन शकील सिद्दीकी और रऊफ लाला नजर आएंगे। राखी सावंत के अलावा ये दोनों भी पाकिस्तान गॉट टैलेंट शो की शूटिंग के लिए दुबई पहुंचे थे। पाकिस्तान गॉट टैलेंट के यूट्यूब चैनल पर 11 नवंबर को प्रोमो वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें राखी अपने फैंस को शो देखने के लिए कह रही हैं।
यह भी पढ़ें: 'किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है', इंदौर में ऐसा क्यों बोले दिलजीत दोसांझ?
क्या बोलीं राखी सावंत?
राखी सावंत ने पाकिस्तान गॉट टैलेंट के प्रोमो वीडियो में कहा, 'मैं हूं राखी सावंत और इन
धुरंधर
ों को तो आप जानते हैं। हम रियलिटी शो पाकिस्तान गॉट टैलेंट की शूटिंग करने जा रहे हैं।'
View on Instagram
इसके बाद शकील ने बताया कि वह इस शो की शूटिंग दुबई में करने जा रहे हैं, जहां शो के 4 एपिसोड में राखी सावंत नजर आएंगी। इस प्रोमो वीडियो को 6.6 हजार लोगों ने देखा, जिनमें से 111 लोगों ने वीडियो को लाइक किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि राखी सावंत इस शो में किस अंदाज में नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: मातृभूमि फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान की ऐक्टिंग लोगों को पसंद आई या नहीं?
कब शुरू होगा पाकिस्तान गॉट टैलेंट?
पाकिस्तान गॉट टैलेंट शो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के कुछ वीडियो के टीजर शेयर किए गए हैं। शो के मेकर्स ने अब तक यह नहीं बताया है कि शो के एपिसोड कब टेलीकास्ट होंगे। जानकारी के लिए बता दें, यह पाकिस्तान गॉट टैलेंट का दूसरा सीजन होगा। शो का पहला सीजन 18 जुलाई 2026 को रिलीज हुआ था, जिसके 14 एपिसोड जियो एंटरटेनमेंट पर टेलीकास्ट हुए थे। इसके बाद शो का पहला सीजन 30 अगस्त 2026 को खत्म हुआ था।