पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ 15 नवंबर को इंदौर कॉन्सर्ट में गए, जहां उन्होंने दावा किया कि उनके परफॉर्मेंस को रोकने की कई कोशिशें की गईं। उन्हें इंदौर कॉन्सर्ट से पहले धमकी भरे ईमेल आए थे, जिसमें कथित तौर पर कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी दी गई थी। इसी धमकी को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपने फैंस के लिए कॉन्सर्ट में आए हैं। साथ ही दिलजीत ने बताया कि उन्हें धमकियों से डर नहीं लगता। इसके बाद उन्होंने राहत इंदौरी की मशहूर शायरी सुनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिलजीत दोसांझ अपने इंडिया टूर 2026 के दौरे पर हैं, जिसके तहत वह 15 नवंबर को इंदौर लाइव कॉन्सर्ट में गए। उन्होंने हजारों दर्शकों के सामने बेहतरीन गाने गाए। दिलजीत ने 5 तारा, बॉर्न टू शाइन, और डू यू नो जैसे गाने गाए।
यह भी पढ़ें: मातृभूमि फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान की ऐक्टिंग लोगों को पसंद आई या नहीं?
कॉन्सर्ट में क्या बोले दिलजीत?
लाइव कॉन्सर्ट की शुरुआत में उन्होंने कहा, 'इंदौर वालों, देखो यह महाकाल की धरती है और आने से हमें कोई रोक नहीं सकता है। न हम पहले डरे थे और न ही अब डरने वाले हैं। आप लोग कहां डरते हैं? आप लोगों की ताकत है, जो आज हम यहां हैं, तो दोनों हाथ ऊपर कीजिए और जोर से बोलिए, जय श्री महाकाल।'
इसके बाद कॉन्सर्ट में राहत इंदौरी के शेर कहा, 'अगर खिलाफ हैं तो होने दो, कोई जाम थोड़ी है। यह सब धुआं है, आसमान थोड़ी है। मैं जानता हूं दुश्मन भी कम नहीं लेकिन हमारी तरह हथेली पर जान थोड़ी है। सभी का खून शामिल है यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।'
यह भी पढ़ें: दिया मिर्जा के बाद सोनी राजदान ने की पटाखे न जलाने की अपील, वायरल हुआ बयान
दिलजीत के अलावा किन्हें मिले धमकी?
दिलजीत दोसांझ को ही सिर्फ धमकी भरे ईमेल नहीं आए थे, बल्कि इंदौर के तीन बैंक और एक प्राइवेट स्कूल को भी बम धमाके के ईमेल मिले थे। पुलिस ने इन ईमेल की जांच-पड़ताल की तो शुरुआती जांच में पुलिस को ईमेल फर्जी लगे। हालांकि, पुलिस की साइबर टीम ईमेल भेजने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।