बॉलीवुड अभिनेता
टाइगर श्रॉफ
पर हाल ही में जानलेवा हमला हुआ था। उनकी गाड़ी पर बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इस हमले में टाइगर बिल्कुल सुरक्षित है लेकिन उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद बॉलीवुड में डर का माहौल है। इस बीच अब
अमिताभ बच्चन
और दिलजीत दोसांझ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा ईमेल मुंबई की मेयर रितू तावड़े को मिला है। पुलिस इस ईमेल की जांच कर रही है।
रितू तावड़े को भेजे गए ईमेल में अमिताभ बच्चन के घर जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि यह हमला 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला होगा। यह हमला 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच में होगा। इस दौरान कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 'काम के पीछे छूटा परिवार', सिंगापुर फिल्म फेस्टिवल में आमिर ने बयां किया दर्द
दिलजीत दोसांझ को भी बम से मारने की धमकी
दिलजीत दोसांझ को भी धमकी मिली है। ईमेल में दिलजीत को निशाने बनाने का कारण अमिताभ बच्चन के पैर छूना बताया गया है। ईमेल में कहा गया है कि 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में बम और आत्मघाती हमले में मारना है। इस धमकी भरे मेल में खालिस्थान समर्थक नारों का इस्तेमाल किया गया। ईमेल भेजने वाले की पहचान की पुष्ट नहीं हुई है।
मुंबई पुलिस ने कहा कि बीएमसी कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। इस मेल की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: आयुष्मान और सारा की फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज, दर्शकों ने बताया 'पैसा वसूल'
मुंबई के स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई के दादर में स्थित कुछ स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं। करीब 4 स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले। पुलिस ने तुरंत स्कूलों की तलाशी ली। इस छानबीन के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मुंबई पुलिस ईमेल भेजने वालों की तलाश कर रही है।