logo

मूड

ट्रेंडिंग:

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट, फिर भी जारी रखा शो

KBC 18 की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन फिसलकर गिर गए और उनके बाएं घुटने में चोट लग गई। चोट के बावजूद उन्होंने शो की शूटिंग जारी रखी और दर्शकों से बातचीत करते हुए एपिसोड पूरा किया।

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के नए एपिसोड में इस बार अलग अंदाज में नजर आए। वह हमेशा की तरह स्टेज के बीच खड़े होकर मोनोलॉग देने के बजाय बैठे हुए दर्शकों से बात करते दिखे। अमिताभ ने बताया कि पिछले दिन शूटिंग के दौरान वह फिसलकर गिर गए थे जिससे उनके बाएं घुटने में चोट लग गई। उन्होंने कहा कि चोट गंभीर नहीं है।

 

चोट के बावजूद अमिताभ ने शो की शूटिंग जारी रखी। उन्होंने बताया कि खड़े होने में उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है इसलिए एपिसोड की शुरुआत में वह बैठकर ही दर्शकों से बात करेंगे। स्टूडियो में मौजूद दर्शक उन्हें इस तरह देखकर थोड़े हैरान हुए। चोट के बार में पता चलने के बाद दर्शकों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की।

 

यह भी पढ़ें: 'श्रीराम को धुरंधर बना दिया', रामायण में रणबीर के ऐक्शन पर भड़के मुकेश खन्ना

शूटिंग के दौरान कैसे लगी चोट?

अमिताभ ने एपिसोड की शुरुआत में बताया कि आमतौर पर वह स्टेज के बीच खड़े होकर मोनोलॉग देते हैं लेकिन इस बार घुटने में चोट के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले शूटिंग के दौरान वह फिसलकर गिर गए थे और उनके बाएं घुटने में चोट लग गई। उन्होंने यह बात दर्शकों को खुद बताई और कहा कि चोट की वजह से उन्हें खड़े होने में थोड़ी परेशानी हो रही है।

 

अमिताभ ने यह भी साफ किया कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि कंटेस्टेंट्स के साथ बात करते समय वह खड़े रहेंगे लेकिन शुरुआती मोनोलॉग के दौरान बैठना पसंद करेंगे। इसके बाद दर्शकों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। चोट के बावजूद उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी और दर्शकों से बातचीत करते हुए एपिसोड को आगे बढ़ाया।

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए', फेक AI वीडियो पर भड़के सलमान खान

अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ते पर भी बात

इस बीच अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ उनके रिश्ते की भी चर्चा हुई। अमिताभ ने हाल ही में अपने ब्लॉग में पिता और बेटे के रिश्ते को लेकर अपने विचार शेयर किए थे। उन्होंने लिखा था कि पिता और बेटे के विचार अलग हो सकते हैं लेकिन दोनों की मंजिल एक हो सकती है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अगली पीढ़ी के लिए सम्मान की बात भी कही थी। उन्होंने कहा था कि पिता और बेटे के बीच रास्ते अलग हो सकते हैं लेकिन रिश्ते में प्यार और सम्मान बना रहना जरूरी है। 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘सेक्शन 84’ में नजर आएंगे। यह रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में हैं।


और पढ़ें