बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों 'डॉन 3' को लेकर विवाद में है। इस पूरे मामले पर अभिनेता और सिंगर एमी विर्क ने उनका साथ दिया है। एमी ने कहा कि निर्माता तब क्यों चुप थे जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही थी लेकिन अब धुरंधर में मिली सफलता के बाद निर्माता उनके पीछे पड़ गए है। उन्होंने आगे कहा कि जब उनका करियर फ्लॉप हो रहा था तब तो किसी का ध्यान नहीं गया और अब उनका करियर ट्रैक पर है तो उन्हें टागरेट किया जा रहा है।
एमी ने 'डॉन 3' विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही उन्होंने रणवीर सिंह के फैसला का सपोर्ट किया है। दोनों ने साथ में दो फिल्मों में काम किया है। उन्होंने रणवीर को लेकर कहा, 'वह कमाल के ऐक्टर हैं और कभी किसी के साथ गलत नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि निर्माता को पैसे नहीं देने चाहिए।'
यह भी पढ़ें: क्या आलिया की 'अल्फा' फ्रेंच फिल्म की है कॉपी? सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए सबूत
एमी ने रणवीर का सपोर्ट किया
Connect Cine से एमी विर्क ने कहा, 'मुझे लगता है कि जब रणवीर की फिल्में फ्लॉप हो रही थी तब एक्सेल एंटरनटेनमेंट को डॉन 3 शुरू करना चाहिए। उस समय उन्हें इग्नोरा किया गया अब जब धुरंधर हिट हो गई है तब ये लोग पैसे की मांग कर रहे हैं। वे जो चाहें कर सकते हैं, आपके जो 2 से 4 करोड़ है उस ले और जाओं। आपको 45 करोड़ रुपये कौन देगा?' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि इसमें रणवीर की कोई गलती है। वे चाहे तो मुकदमा कर सकते हैं। हालांकि इस तरह के मामले कही नहीं जाते हैं और करीब 20 साल चलते हैं।'
एमी ने बताया कि धुरंधर के ट्रेलर लॉन्च के बाद मैंने रणवीर को बधाई देने के लिए कॉल किया था। उन्होंने मुझे अंग्रेजी में मुझे लंबा चौड़ा मैसेज करते हुए कहा था कि इस फिल्म में मैंने अपना सबकुछ लगा दिया है। उनसे मैंने कहा था कि उनके घर लक्ष्मी आई है। वह उनके लिए बहुत लकी साबित हुई।
यह भी पढ़ें: Alpha से उदय चोपड़ा की वापसी, फिल्म के क्रेडिट में नाम देख हैरान क्यों हुए लोग?
डॉन 3 विवाद
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) में फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने रणवीर के खिलाफ शिकायत की थी। FWICE ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाते हुए रणवीर के खिलाफ नॉन कॉपरेशन का आरोप लगाया था और अपने संगठन के लोगों से उनके साथ काम न करने की अपील की थी। FWICE के बैन की खूब आलोचना हुई थी जिसके बाद संगठन ने रणवीरे के बैन को वापस ले लिया था।