logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Alpha से उदय चोपड़ा की वापसी, फिल्म के क्रेडिट में नाम देख हैरान क्यों हुए लोग?

आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में बतौर राइटर उदय चोपड़ा को क्रेडिट दिया गय है जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो गए।

Alia bhatt and uday chopra

आलिया भट्ट और उदय चोपड़ा, Photo Credit: Social media

अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज हो गया। इस फिल्म में आलिया के साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में हैं। यह वाईआरएफ (YRF) यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के टीजर में आलिया दमदार ऐक्शन सीन करते हुए नजर आ रही हैं। इस फिल्म के टीजर से शरवरी वाघ गायब रही।

 

फिल्म के टीजर के क्रेडिट में उदय चोपड़ा का नाम भी शामिल है। उदय के नाम ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। फिल्म के क्रेडिट में बताया गया कि 'अल्फा' की स्टोरी उदय चोपड़ा ने लिखी है। इस बात ने फैंस को एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी से नहीं मिल पाएंगे पति यशवीर साहू, कोर्ट ने ऐसा आदेश क्यों दिया?

उदय चोपड़ा क्यों होने लगे ट्रेंड?

सोशल मीडिया पर लोग इस बात की खूब चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग उदय चोपड़ा की वापसी से बेहद खुश हैं। कुछ का कहना है कि अगर उदय ने इस फिल्म को लिखा है तो पता नहीं किया ही होगा। एक व्यक्ति ने लिखा, 'टैलेंट बह रहा है, क्या उदय ने वापसी कर ली है?' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'उदय चोपड़ा सालों बाद वापसी कर रहे हैं।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'इंस्पेक्टर अली का कैमियो आ रहा है क्या?' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'अल्फा की स्टोरी कही उनके करियर की तरह फ्लॉप न हो जाए।'

 

 

 

 

उदय आखिरी बार 'धूम 3' में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में बाइकर अली का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से उदय फिल्मों में नजर नहीं आए हैं। उन्हें पर्दे पर देखने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 

यह भी पढ़ें: 'फेक थी मेरी फोटो', वरुण ने 'बॉर्डर 2' वाली वायरल फोटो का सच बताया

अल्फा

'अल्फा' का निर्देशन शिव रवाली ने किया है। फिल्म का स्क्रीनप्ले सौमिल शुक्ला और श्रीधर राघवन ने किया है। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'अल्फा' से पहले वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स में 'एक था टाइगर' (2012),  'टाइगर जिंदा है' (2017), 'वॉर' (2019) , 'पठान' ( 2023), 'टाइगर 3' (2023), 'वॉर 2' (2025) है। 'अल्फा' की छोटी सी झलक 'वॉर 2' में आखिरी में दिखाई गई थी जिसमें बॉबी देओल एक छोटी लड़की को ट्रेन करते हुए नजर आए थे। 


और पढ़ें