हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने अपने पति यशवीर साहू के खिलाफ कोर्ट में घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। यह मामला दिल्ली की द्वारका कोर्ट तक पहुंच गया है। दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट ने सपना चौधरी को अंतरिम सुरक्षा देते हुए उनके पति यशवीर साहू को किसी भी तरह के संपर्क करने या उनके करीब आने से रोक दिया गया है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीक तक के लिए यह फैसला सुनाया है।
सपना ने अपनी शिकायत में बताया कि पति यशवीर साहू ने उनके साथ कई बार मारपीट की और सार्वजनिक रूप से हंगामा किया है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह पहले ही अपने दोनों बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई हैं और पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप दर्ज कराया है। सपनी के वकील ने कोर्ट में यह दलील दी थी कि यशवीर साहू उनके फिल्मों के प्रीमियर, अपनी निजी सुरक्षा और प्रोफेशनल कामों में रुकावट डाल सकते हैं। इसलिए उन्होंने अंतरिम सुरक्षा की मांग की है। अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 'फेक थी मेरी फोटो', वरुण ने 'बॉर्डर 2' वाली वायरल फोटो का सच बताया
सपना ने शादी टूटने का किया था इशारा
पिछले कई दिनों से सपना की शादी में खटपट की खबरें सामने आ रही थीं। उन्होंने कई इंटरव्यूज में भी हिंट दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी शादी को 6 साल हो गए हैं लेकिन उन्हें सच्चा प्यार महसूस नहीं हुआ बल्कि वह बस रिश्ता निभा रही हैं। उन्होंने अपने पति के नाम का टैटू भी हटा दिया था।
कौन हैं यशवीर साहू?
यशवीर साहू हरियाणा के पॉपुलर प्लेबैक सिंगर, स्टेज आर्टिस्ट, म्यूजिक कंपोजर और लिरिसिस्ट हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। यशवीर हरियाणा की फिल्मों में भी ऐक्टिव है।
यह भी पढ़ें: 'अल्फा' में भेड़िया की तरह लड़ते नजर आईं आलिया, ऐक्शन का मिलेगा भरपूर डोज
2020 में सपना ने यशवीर साहू से शादी की थी। उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म के समय में शादी का खुलासा किया था। सपना ने पहले बेटे का नाम पोरस रखा। 2024 में वह दोबारा मां बनी और उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम शाहवीर रखा है।