logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अल्फा' में भेड़िया की तरह लड़ते नजर आईं आलिया, ऐक्शन का मिलेगा भरपूर डोज

आलिया भट्ट , बॉबी देओल और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

bobby deol and alia bhatt

बॉबी देओल और आलिया भट्ट, Photo Credit: Social media

वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' का जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, शरवरी वाघ और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। यह एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी स्पाई एजेंट के इर्द-गिर्द केंद्रित है। यह पहली स्पाई यूनिवर्स फिल्म है जिसमें महिला एजेंट को दिखाया गया है।

 

फिल्म का निर्देशन शिव रावली ने किया है। मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में बॉबी देओल की बेटी की भूमिका में आलिया भट्ट है जिसका नाम सिया है। वह अपनी बेटी को जासूस बनने की ट्रेनिंग दे रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'फेक थी मेरी फोटो', वरुण ने 'बॉर्डर 2' वाली वायरल फोटो का सच बताया

अल्फा में ऐक्शन अवतार में नजर आईं आलिया

'अल्फा' के टीजर की शुरुआत आलिया भट्ट और बॉबी देओल के साथ होती है। बॉबी अपनी बेटी सिया का 18वां जन्मदिन मनाने के लिए उसे रेस्टोरेंट में लें जाते हैं। सिया (आलिया भट्ट) अपने पिता का धन्यवाद करती है। तभी उसके पिता कहते हैं कि तुम्हें अपने 18वें जन्मदिन पर इस मिशन को पूरा करना है। तुम्हें वही करना है जिसकी तुम्हें मैंने बचपन से ट्रेनिंग दी है। इसके बाद दिखाया जाता है कि बॉबी अपने बेटी को बचपन से ही अल्फा बनने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस दौरान आलिया धुआंधार ऐक्शन सीन करते हुए नजर आ रही हैं। उनकी ऐक्शन सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। आखिर में आलिया अपना मिशन पूरा कर लेती है जो उसे उसके बाबा ने दिया होता है।

 

 

अभी फिल्म के बाकी कलाकरों को नहीं दिखाया गया है। फिल्म में आलिया के साथ शरवरी भी स्पाई एजेंट के रोल में हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: कौन थीं कुमुद राणे जिनके निधन पर आंसू नहीं रोक पाए सलमान खान? वायरल हुए वीडियो

 

दर्शकों को कैसा लगा टीजर?

 

एक व्यक्ति ने लिखा, 'आलिया अल्फा में कूल लग रही हैं लेकिन उम्मीद है वाईआरएफ खराब वीएफएक्स और बेकार कॉमेडी से फिल्म को खराब न कर दें।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'आलिया अच्छी लग रही हैं।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'क्या बॉबी ऐक्शन सीन्स में नहीं दिखेंगे।'

 

 


और पढ़ें