logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सद्गुरु के गले पड़े, शाहरुख को चुप कराया..., अनंत अंबानी पर क्या कह रहे लोग?

ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 के इवेंट में बॉलीवुड के तमाम स्टार्स, बिजनेसमैन अनंत अंबानी और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर शाहरुख और अनंत का वीडियो वायरल हुआ था।

anant ambani, shah rukh khana and sadguru

शाहरुख खान, अनंत अंबानी और सद्गुरु, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में ग्लोबस पीस ऑनर्स 2026 में शामिल हुए थे। इस इवेंट में बॉलीवुड के तमाम सितारे, बिजनेसमैन अनंत अंबानी और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु भी शामिल हुए थे। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सद्गुरु, शाहरुख और अनंत अंबानी को साथ में देखा जा रहा है।

 

वीडियो में शाहरुख खान गर्मजोशी से आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से मिलते हैं। उसके बाद वहां पर अनंत अंबानी भी नजर आते हैं। तीनों आपस में कुछ बात करते हैं। बातचीत के दौरान अंनत शाहरुख को मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने को कहते दिख रहे हैं। इसके बाद शाहरुख बगल में शांति से खड़े हो जाते हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'Coldplay से दिक्कत नहीं, मुझ पर पांबदी', दिलजीत ने डबल स्टैंडर्ड पर उठाया सवाल

अनंत ने शाहरुख को कराया चुप

एक व्यक्ति ने लिखा, 'शाहरुख खान के लिए शर्मनाक पल जब अनंत अंबानी ने उन्हें चुप रहने को कहा। एसआरके- सद्गुरु से कहते हैं, अनंत- तू चुप बैठ, उनको बोलने दे। भाई सलमानखान से प्यार है और शाहरुख से नफरत!'

 

 

दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अनंत अंबानी ने शाहरुख खान से कहा कि चुप रहो और शांत रहो। अनंत, सद्गुरु से बातचीत कर रहे थे, तभी शाहरुख खान ने अनंत के बारे में कुछ कह दिया जो उन्हें पसंद नहीं आया। इसके बाद शाहरुख खान के चेहरे के हाव-भाव देखिए।'

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'दिलरुबा दिलनशी' सिंगर रीतो रिबा कौन हैं जिन्हें इंडियन आइडल' से किया था बाहर?

 

तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट्स, आपकी क्या राय है? क्या इस क्लिप में अनंत अंबानी ने शाहरुख खान से चुप रहने के लिए कहा, या मैं उनके इशारे का गलत मतलब निकाल रहा हूं?' इस वीडियो को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय है। कुछ वीडियो में शाहरुख और अनंत के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं।

 

शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'किंग' इस साल 24 दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनकी इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 

 

Related Topic:#Shah Rukh Khan

और पढ़ें