सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अहमदाबाद के
नरेंद्र मोदी
स्टेडियम में कॉन्सर्ट किया। इस कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कॉन्सर्ट में शो से जुड़ी पाबंदियों पर बात की। उन्होंने ने अपनी आलोचना की तुलना अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को मिलने वाले स्वागत से की और इसे डबल स्टैंडर्ड बताते हुए सवाल उठाया है।
दिलजीत ने कहा कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम से परफॉर्म करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। उन्होंने दर्शकों से इस स्टेडियम पर गर्व करने को भी कहा क्योंकि यह दुनिया का बड़ा स्टेडियम है।
यह भी पढ़ें: 'दिलरुबा दिलनशी' सिंगर रीतो रिबा कौन हैं जिन्हें इंडियन आइडल' से किया था बाहर?
कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट से की तुलना
दिलजीत ने कोल्डप्ले का उदाहरण देते हुए सवाल किया कि जब अंतरराष्ट्रीय कलाकार ऐसे गाने गाते हैं जिनके बोल मिलते-जुलते होते हैं, तब उन पर ऐसी आपत्तियां क्यों नहीं उठाई जातीं? उन्होंने आगे कहा, 'जब विदेशी बैंड 'कोल्डप्ले' बाहर से आता है और 'आई एम फीलिंग ड्रक एंड हाई' जैसे बोल गाता है तो कोई भी सवाल नहीं उठाता। पाबंदी बस मुझ पर ही लगानी है।'
उन्होंने साफ किया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोल्डप्ले का गाना पसंद है लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि उनके अपने संगीत पर ही आपत्तियां क्यों जताई जाती हैं। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के बीच में यह फर्क क्यों दिखता है।
दिलजीत ने उठाया सवाल
गायक ने खुद को बाहरी मानने की धारणा पर बात की और जोर देकर कहा कि उनका जन्म और पालन पोषण भारत में ही हुआ है, न कि होनोलूलू जैसी किसी जगह पर। उन्होंने आगे बताया कि जिन संगीतकारों के साथ वे काम करते हैं और दुनिया भर में यात्रा करते हैं, वे सभी भारतीय हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सिर्फ उन्हीं पर पाबंदियां क्यों लगाई जा रही हैं।
View on Instagram
यह भी पढ़ें: अमिताभ-सैफ को धमकी से बॉलीवुड में डर, AICWA ने CM फडणवीस को लिखा पत्र
दिलजीत ने आगे कहा कि उन्हें ये डबल स्टैंडर्ड समझ नहीं आते और न ही आलोचकों की बात से कोई फर्क पड़ता है। वह इस स्थिति का मजा ले रहे हैं और हल्के-फुल्के अंदाज में ले रहे हैं। उन्होंने अपने आलोचकों से आई लव यू कहा है। हालांकि सिंगर ने आखिर में आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें उकसाया गया तो वह चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर कोई मुझे छेड़ेगा तो मैं उसका जवाब दूंगा।'