सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को 'कच्चा बादाम' गाने से पहचान मिली है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह कानपुर के नगाड़ा नाइट इंडिया में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में डीजे वाले ने कच्चा बादाम गाना बजाया जिसे सुनते ही उन्हेंं गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि आर्टिस्ट की इज्जत करनी नहीं आती क्या। बुलाइए ऑर्गनाइजर को। कहां है मैनेजमेंट? उनके इस वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
15 अक्टूबर को मोतीझील स्थित लाजपत भवन में अंजिल अरोड़ा का कार्यक्रम था। उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। अपने कार्यक्रम के दौरान वह तीन बार नाराज हुईं और बाद में मंच छोड़कर चली गईं।
यह भी पढ़ें: इस आदमी ने अकेले बना डाली फिल्म One Man, IMDB पर 9.3 रेटिंग, क्या आपने देखी है?
स्टेज छोड़कर चली गईं अंजलि अरोड़ा
अंजलि ने मंच पर आते ही कानपुर के लोगों से बातचीत की और उनका हाल चाल लिया। इसके बाद 'नगाड़ा संग ढोल बाजे' गाने पर पर डांस किया। इसके बाद डीजे ने 'कच्चा बादाम' गाना लगाया जिसे सुनकर वह भड़क गईं। अंजलि ने डांस रोककर माइक संभाला और इंतजामों पर नाराजगी जताई।
View on Instagram
उन्होंने कहा, 'कैसा इंतजाम है? इस तरह से कानपुर में कोई आर्टिस्ट नहीं आएगा। हम बस आपके लोगों के प्यार के लिए आते हैं। इसके बाद वह डीजे वाले के पास गईं और बोलीं- 'क्या आर्टिस्ट की रिस्पेक्ट करनी नहीं आता है। बुलाइए ऑर्गनाइजर को।' लोगों ने अंजलि से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि अब वह यहां नहीं रुक सकतीं। हर चीज की एक गाइडलाइन होती है। लोगों घंटों से गर्मी में इंतजार कर रहे हैं। इस तरह के इंतजाम ठीक नहीं है। वह कुछ समय के बाद स्टेज छोड़कर चली गईं। वहां मौजूद लोगों ने इस पर अपनी नाराजगी जताई। लोगों के कहना था कि पिछले 3 घंटे इंतजार कर रहे थे।लोगों का कहना था कि कार्यक्रम 7 बजे शुरू होना था।
यह भी पढ़ें: 2 करोड़ चुकाने पर राजपाल को राहत, SC ने मध्यस्थ्ता से विवाद सुलझाने का दिया आदेश
अंजिल अरोड़ा की हाल ही में फिल्म महाकाव्य: श्री रामायण कथा रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने माता सीता का रोल प्ले किया था। लोगों ने इसका काफी विरोध किया था। लोगों का कहना था कि अंजलि माता सीता के रोल में बिल्कुल फिट नहीं बैठती है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।