logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दर्द बताते हैं, लोग ड्रामा समझते हैं...', अनुराग डोभाल पर बोल रहे दोस्त

यूट्यूबर UK07 Rider ने एक वीडियो में बताया कि इंटरकास्ट मैरिज को लेकर परिवार के दबाव के कारण वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Anurag doval

अली गोनी मुनव्वर फारुकी और UK07Rider

शेयर करें

google_follow_us

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने खुदकुशी की कोशिश की है। उन्हें लोग UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके एक वीडियो के बाद मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर नई बहस छिड़ गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आते समय कार चलाते हुए अपनी कार किसी दीवार से लड़ा दी थी। इससे पहले अनुराग डोभाल ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था।

 

वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि उनकी इंटरकास्ट मैरिज को लेकर परिवार उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस दबाव के कारण बेहद परेशान हैं और उन्होंने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनका समर्थन करने के बजाय उनका मजाक उड़ाया। कुछ यूजर्स ने उन पर आरोप लगाया कि वे यह सब सिर्फ व्यूज और सहानुभूति पाने के लिए कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर क्यों नहीं चाहते अभिषेक शर्मा खेलें वर्ल्ड कप मैच?

 

इस बीच शनिवार को अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव आए। इसी दौरान उन्होंने कार चलाते हुए लाइवस्ट्रीम किया और उसी समय उनकी कार क्रैश हो गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। कई लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की है।

अनुराग डोभाल को ट्रोल करने वालों पर भड़के अली गोनी

टीवी अभिनेता अली गोनी ने भी अनुराग डोभाल के समर्थन में आवाज उठाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अनुराग ने अपनी जिंदगी की परेशानियों को खुलकर लोगों के सामने रखा था। अनुराग डोभाल को बदले में सिर्फ ट्रोलिंग और मजाक का सामना करना पड़ रहा है। अली गोनी ने कहा कि किसी व्यक्ति के दर्द का मजाक उड़ाना बेहद गलत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई अपनी मानसिक स्थिति के बारे में खुलकर बात करता है तो उसका समर्थन किया जाना चाहिए, न कि उसका मजाक बनाया जाना चाहिए।

लोग दर्द शेयर करें तो उन्हें ‘व्यूज का ड्रामा’ कहा जाता है

कॉमेडियन और रियलिटी शो विजेता मुनव्वर फारुकी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हम अक्सर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करने की सलाह देते हैं। जब कोई व्यक्ति अपनी समस्या शेयर करता है तो इंटरनेट पर लोग उसका मजाक उड़ाने लगते हैं। मुनव्वर ने कहा कि यह इंटरनेट की सच्चाई बनती जा रही है। अगर कोई अपनी परेशानी शेयर करता है तो कई लोग तुरंत कह देते हैं कि वह यह सब सिर्फ लोकप्रियता या व्यूज के लिए कर रहा है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें