logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सुनील गावस्कर क्यों नहीं चाहते अभिषेक शर्मा खेलें वर्ल्ड कप मैच?

सुनील गावस्कर ने खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को टीम से बाहर करने की सलाह दी है। वह चाहते हैं कि फाइनल में रिंकू सिंह को मौका दिया जाए।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय टीम के चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले से बाहर किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद अभिषेक अपनी गलतियों से नहीं सीख पाए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

 

इस बड़े मुकाबले से पहले टीम मैनेजमेंट को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। गावस्कर का कहना है कि अभिषेक शर्मा की मौजूदा फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है। फाइनल जैसे अहम मैच में बदलाव पर विचार किया जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 'कदम उनके, जूते मेरे...' फाइनल से पहले रोहित शर्मा पर क्या बोले सूर्या?

टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चला अभिषेक का बल्ला

अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में बेहद खराब रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक सिर्फ 89 रन बनाए हैं। उनका औसत भी महज 12.71 का रहा है। अगर सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक हटा दिया जाए तो उनका प्रदर्शन और भी कमजोर दिखाई देता है। टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। इसके अलावा उन्हें चार बार स्पिन गेंदबाजों ने पवेलियन भेजा है। 

गेंदबाजों ने पकड़ ली अभिषेक शर्मा की कमजोरी

विशेषज्ञों का मानना है कि गेंदबाज उनकी कमजोरी को समझ चुके हैं और उसी के अनुसार गेंदबाजी कर रहे हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए थे। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्पिनर विल जैक्स ने उन्हें सिर्फ 9 रन पर आउट कर दिया। यह विकेट मैच के दूसरे ओवर में ही गिर गया था, जिससे भारतीय टीम की शुरुआत कमजोर रही थी।

 

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: भारत या न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने पर किसे मिलेगा चोकर्स का ठप्पा?

लगातार एक ही गलती कर रहे अभिषेक शर्मा

सुनील गावस्कर का कहना है कि अभिषेक शर्मा बार-बार एक ही तरह से आउट हो रहे हैं। गेंदबाज लगातार उसी क्षेत्र में गेंद डाल रहे हैं जहां उनके लिए शॉट खेलना मुश्किल हो जाता है। सुनील गावस्कर ने कहा कि यह चिंता की बात है कि अभिषेक शर्मा अभी तक अपनी बल्लेबाजी शैली में बदलाव नहीं कर पाए हैं। सुनील गावस्कर ने टीम में बदलाव का सुझाव भी दिया है। 

वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म भी बनी चिंता

सुनील गावस्कर के अनुसार रिंकू में आत्मविश्वास है और बड़े मैच में वे उपयोगी साबित हो सकते हैं। अभिषेक शर्मा को यह भी सुझाव दिया कि ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। सुनील गावस्कर के मुताबिक ईशान किशन और संजू सैमसन की जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत दे सकती है। टीम चयन को लेकर भी सवाल उठ रहा है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी हाल के मैचों में संघर्ष करते दिखे हैं। सुपर-8 के बाद से उनका प्रदर्शन लगातार गिरा है।

 

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में वरुण चक्रवर्ती ने अपने चार ओवरों में 60 से ज्यादा रन खर्च किए थे। इस प्रदर्शन के बाद उनके स्थान को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। सुनील गावस्कर का मानना है कि फाइनल में कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है। उनके अनुसार नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बड़ा मैदान स्पिनरों के लिए मददगार हो सकता है। कुलदीप यादव की कलाई की स्पिन फ्लैट पिच पर भी असरदार साबित हो सकती है।


और पढ़ें