logo

ट्रेंडिंग:

'निशानची' में छाए ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो, कौन हैं दोनों कलाकार?

अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो ने मुख्य निभाई हैं। दोनों कलाकारों की ऐक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

 anurag kashyap nishaanchi

निशानची पोस्टर, Photo Credit: Anurag Kashyap insta Handle)

अनुराग कश्यप अपने पुराने कलेवर के साथ वापस लौटे हैं। उनकी फिल्म 'निशानची' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'निशानची' में आपको 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' वाली वाइब आएगी। फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे, वेदिका पिंटो, मोहम्मद जिशा अयूब, विनीत कुमार, कुमुद मिश्रा, मोनिका पवार ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के लीड कलाकारों की दमदार ऐक्टिंग की हर तरफ चर्चा हो रही है।

 

अनुराग कश्यप की फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में ऐश्वर्या ने डबल रोल प्ले किया। उन्होंने जुडवां भाई का डबल रोल निभाया है। एक किरदार में वह दंबग और निडर दिखाई दे रहे हैं। दूसरे ही पल शांत और सौम्य है। उनकी ऐक्टिंग ने दर्शकों को चौंका दिया है। 

 

यह भी पढ़ें- दीपिका को कल्कि 2 से हटाया गया था, शाहरुख संग फोटो शेयर कर दिया जवाब!

कौन हैं ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो?

बहुत कम लोग जानते होंगे कि ऐश्वर्य ठाकरे शिवसेना के संस्थापक बालसाहेब ठाकरे के पोते हैं। वह स्मिता ठाकरे और दिवंगत जयदेव ठाकरे के बेटे हैं। ऐश्वर्य ने अपने लिए एक अलग राह चुनी। 2015 में उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। वह तब से अपनी ऐक्टिंग और डांसिंग स्किल्स पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है।

 

 

वेदिका पिंटो

 

अनुराग कश्यप की फिल्म में वेदिका पिंटो ने रिंकू का किरदार निभाया है। उनकी ऐक्टिंग की हर तरफ चर्चा हो रही हैं। वेदिका ने अपने करियर की शुरुआत 2022 में नीरज पांडे की फिल्म 'ऑपरेशन रोमियो' से की थी। यह फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। इसके बाद वह आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'गुमराह' में नजर आई थी जो कुछ खास नहीं चली। उनकी तीसरी फिल्म निशानची है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म के दोनों लीड कलाकार जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें- 'होमबाउंड' की ऑस्कर में एंट्री, जानें कैसे फिल्म को मिलता है नॉमिनेशन?

 

क्या है निशानची की कहानी?

 

निशानची में आपको बदले की आग, प्यार के लिए किसी भी हद तक जाने का जुनून दिखेगा। फिल्म में वर्तमान और अतीत दो टाइमलाइन को साथ में दिखाया जाता है। जुड़वा भाई बबलू और डबलू (ऐश्वर्य ठाकरे) और रिंकू मिलकर बैंक लुटने का प्लान बनाते हैं जो फेल हो जाता है। बबलू को 10 साल की जेल हो जाती है और रिंकू को पिता की मौत के बाद मजबूरी में नौटंकी में नाचना पड़ता है। बबलू रिंकू से हद से प्यार करता है। इसी दौरान बबलू को पता चलता है कि उसके पिता जबरदस्त सिंह (विनीत कुमार) को उनकी करीबी दोस्त अंबिका प्रसाद (कुमुद मिश्रा) ने बर्बाद कर दिया और वही उनका सबसे बड़ा दुश्मन था।

 

 इन सबसे अंजान बबलू अंबिका प्रसाद के लिए गैर कानूनी काम करता है। इतना ही नहीं बबलू रिंकू के पिता का हथियारा भी हैं। उसका रिंकू के लिए प्यार दीवानगी की हद पार कर देता और वह अपने चाचा अंबिका प्रसाद के खिलाफ खड़ा हो जाता है। यही से फिल्म में ट्विस्ट आता है और दोनों के बीच खूनी खेल शुरू हो जाता है।

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap