logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे काम चाहिए, 10 साल से नहीं मिला अच्छा ऑफर', अर्चना ने बयां किया दर्द

अर्चना पूरन सिंह कॉमेडी शो में हिट है लेकिन उन्हें मेकर्स फिल्मों में काम नहीं दे रहे हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इंडस्ट्री को अजीब बताया है।

archana puran singh

अर्चना पूरन सिंह, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अर्चना पूरण सिंह टीवी का पॉपुलर चेहरा है। वह लगातार कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि पिछले कुछ सालों से मुझे वैसा काम नहीं मिला जैसा मैं चाहती हूं। यहां तक की रोहित शेट्टी की फिल्म 'बोल बच्चन' में मेरा काम लोगों को खूब पसंद आया था। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन , अमिताभ बच्चन , असिन और प्राची देसाई मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद भी मेरे पास काम नहीं आया। 

 

अर्चान ने कहा, 'जब बोल बच्चन रिलीज हुई थी तब मेरे पास कई ट्रेंड एनालिस्ट के कॉल आए थे। उनका कहना था कि मेरे पास ऑफर्स की बाढ़ आ जाएगी। मैंने उनसे कहा था कि जब पहला ऑफर आएगा तब आपको पहला कॉल करूंगी। इस बात को 10 साल बीत गए लेकिन इतने सालों में एक भी अच्छा ऑफर नहीं मिला। हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है।'

 

यह भी पढ़ें: अरिजीत ने लिया यू टर्न, 'आवारापन 2' के लिए गाया, प्रोड्यूसर ने कैसे मनाया?

अर्चना को नहीं मिल रहा है फिल्मों में काम

अर्चना ने आगे कहा, 'मैंने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' और 'टोस्टर' में काम किया। इसके बाद भी काम नहीं मिला। यूट्यब पर लोगों को मेरे व्लॉग पसंद आते हैं। मुझे ब्रांड का विज्ञापन मिलता है लेकिन अच्छे फिल्मों का ऑफर नहीं आता है।'

 

उन्होंने कहा, 'टोस्टर के बाद भी मेरे पास बहुत काम नहीं था। मैं सभी फिल्ममेकर्स से कहना चाहूंगी कि मैं फिल्मों में अच्छा काम करना चाहती हूं लेकिन हमारी इंडस्ट्री बहुत ही अलग है। ऐसा मुझे लगता है। मुझे ऐसा भी लगता है कि मेकर्स को लगता है कि मैं कॉमेडी शो करने में बहुत बिजी हूं तो मैं उन्हें डेट्स नहीं दे पाऊंगी। जब मैं टीवी शो करती हूं तब मुझे फिल्में ऑफर होती थीं। उन्हें मैं नहीं कर पाती थी। कुछ प्रोजेक्ट्स तो मुझे इस वजह से भी छोड़ने पड़े थे।'

 

यह भी पढ़ें: क्या 'लॉक अप 2' में होगी अपूर्वा मखीजा की एंट्री? वाइल्ड कार्ड बनकर मचाएंगी बवाल

अर्चना ने इन फिल्मों में किया काम

अर्चना ने कई फिल्मों में काम किया है जिसमें 'जलवा', 'अग्निपथ', 'सौदागर', 'सोला और शबनम', 'राजा हिंदूस्तानी', 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'मस्ती', 'कृष', 'लव स्टोरी', 'दे दना दन', 'हाउसफुल 4' और 'नादानियां' का नाम शामिल हैं। अर्चान अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में नजर आएंगी। यह सीरीज 24 जुलाई को रिलीज होगी।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें