logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अर्जुन कपूर की Mere Husband Ki Biwi का हुआ बुरा हाल, जानें कमाई

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को पहले ही दिन सुस्त ओपनिंग मिली। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Rakulpreet, arjun and bhumi pednekar

रकुलप्रीत, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर (Photo Credit: Arjun Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह स्टारर 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पिछले कुछ दिनों तीनों कलाकार लगातार फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म को लेकर मेकर्स को उम्मीद दी थी कि अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

 

अर्जुन, रकुल और भूमि का लव ट्राएंग्ल दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकमयाब रहा है। आइए जानते हैं अर्जुन की रोमांटिक-कॉमडी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग की।

 

ये भी पढ़ें- फराह खान ने होली पर दिया विवादित बयान, दर्ज हुआ केस, जानें विवाद

 

पहले दिन 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने कमाए इतने करोड़

 

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन महज 1.5 करोड़ का बिजनेस किया। हाल ही में न्यू कमर राशा ठडानी और अमन देवगन की फिल्म 'आजाद' ने 1.5 करोड़ की कमाई की थी। कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' भी 18.35 करोड़ में बनी थी जिसने अपने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ का बिजनेस किया था। 'मेरे हसबैंड की बीवी' ओपनिंग डे पर इस साल सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों में से एक हैं। 

 

इससे कम जुनैद खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' ने  1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'मेरे हसबैंड की बीवी' का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। इससे पहले मुदस्सर अजीज ने अक्षय की फिल्म 'खेल खेल में' का निर्देशन किया था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। फिल्म में अक्षय के साथ कई बड़े स्टार्स लीड रोल में थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का आंकड़ा तक पार नहीं किया था।

 

2024 में अर्जुन ने 'सिंघम अगेन' से किया था कम बैक

 

साल 2024 में अर्जुन रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज हुई थी। सिंघम अगेन में अर्जुन के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। अर्जुन और भूमि ने इससे पहले साथ में 'लेडी किलर' में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। भूमि ने 'अफवाह', 'भीड़', 'रक्षाबंधन' और 'बधाई दो' रिलीज हुई थी। उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, रकुल भी 'इंडियन 2' और 'थैंक गॉड' में नजर आई थी। उनकी भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।

 

 


और पढ़ें