स्टार प्लस का पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' है। पहली बार भारत में सेलिब्रिटीज ने कुकिंग शो में हिस्सा लिया है और एक दूसरे के साथ खिताब जीतने के लिए कॉम्पटीशन कर रहे हैं। इस शो को फराह खान होस्ट कर रही है और शेफ विकास खन्ना और रणवीर बरार जज है।
इस शो का हिस्सा दीपिका कक्कड़, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, उषा नंदकर्णी समेत कई सेलेब्स हैं। हाल ही में होली स्पेशल एपिसोड शूट हुआ जिसमें फराह खान ने ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से विवाद में है। फराह के कमेंट ने उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा दिया है।
ये भी पढ़ें- आदर जैन की शादी में सेलेब्स का जमावड़ा, रेखा ने लूटी लाइमलाइट
फराह ने होली पर दिया विवादित बयान
फराह ने शो ऐसा कुछ कह दिया जिसे भारतीय त्योहार होली का अपमान किया गया। कोरियोग्राफर ने कहा था कि सभी छपरियों का पसंदीदा त्योहरा होली होता है। उनका ये कमेंट लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह इस तरह का बयान कैसे दे सकती है। हालांकि अभी तक फराह ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
फराह के खिलाफ हिंदुस्तानी भाऊ (विकाह फटक) ने एफआईआर दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि फराह की वजह से हिंदुओं की भावना आहत हुई है। 21 फरवरी को उनके खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 196, 299, 302, and 353 की तहत केस दर्ज हुआ है। हिंदुस्तानी भाऊ का कहना है कि फराह के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- थिएटर और OTT के बीच 'फंसे' अनुराग कश्यप तलाश रहे अपनी जमीन
फराह ने उड़ाया था उदित नारायण का मजाक
इससे पहले फराह के घर कुकिंग क्लास में उनकी दोस्त सानिया मिर्जा अपने बेटे के साथ पहुंची थीं। सानिया के बेटे के साथ मस्ती करते हुए फराह ने उदित नारायण के किस वीडियो का मजाक उड़ाया था। उनके वीडियो का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उनका यूट्यूब चैनल है जिसमें वह अपने घर पर सेलेब्स को खाने पर बुलाती है। उनके साथ बात चीत करते हुए खाना बनाती हैं।
ये भी पढ़ें- थिएटर और OTT के बीच 'फंसे' अनुराग कश्यप तलाश रहे अपनी जमीन