logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'इमोशंस से भरी हूं...',दादी आशा भोसले के जाने से सदमे में पोती जनाई

दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके जाने से उनकी पोती जनाई भोसले सदमे में है। उन्होंने अपनी दादी के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

 asha bhosle grand daughter zanai

आशा भोसले और जनाई भोसले, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड की लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले हमारे बीच में नहीं रहीं। उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलिवदा कह दिया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक शोक में डूबे हुए हैं। उन्हें 11 अप्रैल को सीने में संक्रमण की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया है।

 

13 अप्रैल को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके जाने के बाद अजीब सा सुनापन छाया हुआ है। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। उनकी पोती जनाई भोसले का रो रोकर बुरा हाल था। जनाई अपनी दादी के बेहद करीब थीं। उन्होंने अपनी दादी के लिए एक इमोशल पोस्ट लिखा है।

 

यह भी पढ़ें: 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' को लेकर समय रैना ने दिया अपडेट, बताया कब शो आएगा शो?

जनाई ने दादी के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा

जनाई ने अपने पोस्ट में आशा भोसले की अंतिम विदाई की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'इमोशंस से भरी हुई हूं इसलिए जब हो सकेगा तब लिखूंगी लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगी इतने सारे लोगों ने मेरी दादी को अंतिम संस्कार के वक्त सम्मान दिया। उनके प्रति अपना प्यार दिखाया। मैं सभी का दिल से शुक्रिया करती हूं। मेरी दादी ये सम्मान और प्यार डिजर्व करती थी। मैंने महसूस किया कि वह हम सबके दिलों में जिंदा रहेंगी और ऊपर से सबकुछ देखा होगा।'

 

 

जनाई ने अपने दूसरे पोस्ट में दादी के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'गुडबाय माई लव, मेरी जिंदगी का प्यार।' जनाई अपनी दादी के साथ खास बॉन्ड शेयर करती थीं। वह अक्सर हर इवेंट में अपनी दादी के साथ नजर आती थीं।

 

यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे ने दी मुखाग्नि, पोती का रो रोकर बुरा हाल

सेलेब्स ने नम आंखों से दी विदाई

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में फिल्म और राजनीति के दिग्गज शामिल हुए थे। उनके अंतिम संस्कार में तब्बू, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, विवेक ओबेरॉय, जैकी श्रॉफ, सचिन तेंदुलकर समेत तमाम सितारे नजर आए थे। भले ही वह आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी सुरीली आवाज हमारे दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी। फैंस उन्हें प्यार से आशा ताई बुलाते थे।


और पढ़ें