logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, बेटे ने दी मुखाग्नि, पोती का रो रोकर बुरा हाल

आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

asha bhosla last rites

आशा भोसले के अंतिम दर्शन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सुरों की मल्लिका आशा भोसले हमारे बीच में नहीं रहीं। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वह अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। उनके बेटे आनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। आशा ताई भले ही हमारे बीच नहीं रही लेकिन उनकी आवाज हमारे दिलों में गूंजती रहेगी। उनके साथ एक युग का अंत हो गया।

 

उनके जाने के बाद उनकी पोती जनाई का रो-रोकर बुरा हाल है। जनाई अपनी दादी के बेहद करीब थीं। आशा को अंतिम विदाई देने के लिए बहन मीना और ऊषा मंगेशकर भी पहुंचीं। दोनों बहनों ने नम आंखों से विदाई दी। सिंगर की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: क्यों हमेशा सफेद साड़ी पहनती थीं लता मंगेशकर और आशा भोसले? खुद बताई थी वजह

पोती जनाई का रो-रोकर बुरा हाल

जनाई अपनी दादी से बहुत प्यार करती थीं। दोनों अक्सर साथ में नजर आती थीं। वह उनकी सिर्फ दादी नहीं थी उनकी सबसे अच्छी दोस्त थी। जनाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज जनाई को चुप कराते हुए नजर आए। मोहम्मद जनाई को अपनी छोटी बहन मानते हैं। इस मुश्किल समय में वह उनके साथ नजर आए। एक अन्य वीडियो में तबू और रणवीर सिंह जनाई को संभालते हुए नजर आए।

 

 

 

अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

आशा भोसले की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल लोग नारा लगा रहे थे कि जब तक सूरज चांद रहेगा। आशा ताई तेरा नाम रहेगा। शमशान घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आमिर खान, विक्की कौशल समते तमाम सितारे पहुंचें। उनके अंतिम दर्शन के लिए रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, तबू, हेलन, उदित नारायण, जावदे अली, उद्धव ठाकरे समेत तमाम लोग पहुंचे थे। उनका जाना एक अपूर्णीय क्षति है।


और पढ़ें