logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्यों हमेशा सफेद साड़ी पहनती थीं लता मंगेशकर और आशा भोसले? खुद बताई थी वजह

आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाना से पूरे देश में शोक का माहौल है। वह पहले अक्सर सफेद साड़ी पहनती थीं।

Lata Mangeshkar and asha bhosle

लता मंगेशकर और आशा भोसले, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले हमारे में बीच नहीं रहीं। उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 11 अप्रैल को उन्हें छाती में संक्रमण होने की शिकायत पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। उनके साथ एक युग का अंत हो गया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।

 

उन्होंने अपने करियर में 12000 गाने गाए हैं। आशा ताई अपने करियर के शुरुआत में अक्सर सफेद साड़ी में नजर आती थीं। सिर्फ आशा ताई ही नहीं लता मंगेशकर भी हमेशा सफेद साड़ी पहनती थीं। लोगों को लगता था कि दोनों अपनी सादगी की वजह से सफेद साड़ी पहनती थीं।

 

यह भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड के साथ हूं', कौन हैं जूही भट्ट जिन्हें डेट कर रहे हैं रणवीर?

आशा ताई क्यों पहनती थी सफेद साड़ी?

आरजे अनमोल और अमृता राव के पॉडकास्ट 'कपल ऑफ थिंग्स' में आशा ताई ने बताया था कि वह सफेद साड़ी क्यों पहनती थी? आशा भोसले ने कहा कि उन्होंने और लता दीदी ने तय किया था कि वह अपने लुक को ग्रेसफुल ही रखेंगी। साथ ही उन्हें लगता था कि अगर वह डार्क कलर पहनेंगी तो ज्यादा सांवली दिखेंगी। इसलिए दोनों हमेशा सफेद साड़ी पहनती थीं।

 

लता मंगेशकर ने जिंदगी भर सफेद साड़ी पहनी। वहीं आशा भोसले ने धीरे-धीरे कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना शुरू किया था। उन्होंने सबसे पहले पिंक कलर पहनना शुरू किया था।

 

यह भी पढ़ें: 'कौन समय?' रणवीर अलाहबादिया ने समय रैना पर कसा तंज

जब आशा ने पहली बार पहनी थीं पिंक साड़ी

आशा भोसले ने बताया कि जब मैंने पहली बार सफेद की जगह पर पिंक साड़ी पहनी तो दीदी ने तिरछी नजरों से पूछा कि यह नया ट्रेंड कैसे और कब शुरू कर दिया? भले ही लोगों का कहना था कि दोनों बहनों के बीच में कॉम्पिटिशन था लेकिन सच यह है कि दोनों एक-दूसरे का सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम थीं। आशा ने हमेशा इन खबरों का खंडन किया है।


और पढ़ें