logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गर्लफ्रेंड के साथ हूं', कौन हैं जूही भट्ट जिन्हें डेट कर रहे हैं रणवीर?

यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ आईपीएल मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे।

Ranveer Allahbadia and juhi bhatt

रणवीर अलाहबादिया और जूही भट्ट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया एक बार फिर प्यार में हैं। वह अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर जूही भट्ट के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने खुद इस बात को कंफर्म किया है। रणवीर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। स्टेडियम के बाहर एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचा।

 

उन्होंने फोटो लेने से मना करते हुए कहा कि वह इस समय अपनी गर्लफ्रेंड के साथ है। उन्होंने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में ऑफिशियल कर दिया है। रणवीर और उनकी गर्लफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'कौन समय?' रणवीर अलाहबादिया ने समय रैना पर कसा तंज

गर्लफ्रेंड संग नजर आए रणवीर

वीडियो में रणवीर और जूही साथ में चलते हुए दिखाई देते हैं तभी एक फैन उनके पास पहुंच जाता है। रणवीर अपने फैन को बहुत प्यार के साथ खाते हैं कि अभी नहीं मैं गर्लफ्रेंड के साथ हूं। यह सुनकर जूही भी मुस्कुराने लगती है। दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा साल 2025 में दीवाली के समय पर हुई थी। अब रणवीर ने खुद अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। ऐसे में फैंस जूही भट्ट के बारे में जानना चाहते हैं।

कौन हैं जूही भट्ट?

जूही भट्ट पेशे से अभिनेत्री, डांसर और डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर हैं। वह लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़े कॉन्टेंट को बनाती है। इंस्टाग्राम पर उनके 468 K फॉलोअर्स है। वह वेब सीरीज 'तुमसे ना हो पाएगा' में नजर आई थीं। इसके अलावा करण टैकर के साथ वेब सीरीज 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' में नजर आई थीं। इसके अलावा फिल्टर कॉफी के कुछ एपिसोड्स में भी नजर आ चुकी हैं। जूही सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 1700 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म कौन है? पैन इंडिया फिल्में भी पीछे छूटीं

दिवाली पर रणवीर ने दिया था हिंट

रणवीर ने दिवाली के समय में भी अपने पार्टनर के साथ एक घिबली फोटो शेयर की थी। दोनों ने साथ में दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट किया था। दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। रणवीर इससे पहले अभिनेत्री निक्की शर्मा को डेट कर रहे थे। दोनों के ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।

 

Related Topic:#Ranveer Allahbadia

और पढ़ें