आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाल दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 25 दिन हो गए है। 25वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने चौथे हफ्ते में वर्ल्डवाइड 17. 68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
स्पाई थ्रिलर फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ और कोई तगड़ा कंपटीशन नहीं होने का फायदा मिला है। ऑडियंस ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म पांचवें हफ्ते में भी अच्छा बिजनेस करेगी।
यह भी पढ़ें: आशा भोसले के अंतिम दर्शन में शामिल हुए सितारे, इमोशनल नजर आए सिंगर अजय गोगावले
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263. 165 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110. 60 करोड़, चौथे हफ्ते में फिल्म ने 14. 75 करोड़ का बिजनेस किया है। चौथे हफ्ते में 14. 75 करोड़ का बिजनेस करने वाली तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर धुरंधर ( 24. 3 करोड़) और दूसरे नंबर पर पुष्पा 2 ( 15. 65 करोड़ ) है। फिल्म ने भारत में 1088. 92 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
'धुरंधर 2' ने तोड़ा 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड 1712. 98 करोड़ रुपये का बिजनेस किया ह यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म ने 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है।
यह भी पढ़ें: पहले पति से तलाक, फिर भी 'भोसले' सरनेम क्यों इस्तेमाल करती थीं आशा? किस्सा जानिए
'धुरंधर 2' VS 'भूत बंगला'
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसेब्री से इंतजार है। अक्षय की 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' के बीच में तगड़ा कंपटीशन देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि भूत बंगला के मेकर्स ने धुरंधर 2 की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया था। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।