logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले पति से तलाक, फिर भी 'भोसले' सरनेम क्यों इस्तेमाल करती थीं आशा? किस्सा जानिए

आशा भोसले हमारे बीच में नहीं रहीं। उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली शादी उन्होंने गणपतराव भोसले से की थी।

Asha Bhosle

आशा भोसले, Photo Credit: Asha Bhosle Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 का साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने 8 दशक के करियर में 12,000 से ज्यादा गाना गाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'उड़े जब जब जुल्फें तेरी' समेत कई हिट गाने गाए हैं। उनका फिल्मी करियर बहुत ही शानदार रहा था लेकिन पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए थे।

 

16 साल की उम्र में आशा ने 31 साल के गणपतराव भोसले के साथ घर से भागकर शादी कर ली थी। गणपतराव उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी थे। इस शादी से आशा का परिवार खुश नहीं था। दोनों बहनों के रिश्ते में दरार आ गई। दोनों ने सालों तक बातचीत नहीं की।

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले के अंतिम दर्शन में शामिल हुए सितारे, इमोशनल नजर आए सिंगर अजय गोगावले

आशा ने क्यों नहीं बदला 'भोसले' सरनेम?

आशा की गणपतराव से शादी बुरे सपने से कम नहीं थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके ससुराल वाले पुरानी सोच के थे। उन्हें कभी भी बहू का फिल्मों में गाना पसंद नहीं था। पति और सास-ससुर उन्हें मारते पीटते थे। पहली शादी से उनके तीन बच्चे थे। 

 

1960 में आशा ने गणपतराव से तलाक ले लिया और अपने बच्चों के साथ ले गईं। भले ही उनका तलाक हो गया लेकिन उन्होंने कभी सरनेम नहीं बदला क्योंकि वह इस नाम के साथ घर-घर में पहचान बना चुकी थीं। इस वजह से उन्होंने कभी अपना सरनेम नहीं बदला। 

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लगाई लता मंगेशकर की फोटो, अथिया पर भड़के लोग

आरडी बर्मन से की थी दूसरी शादी

1966 में फिल्म 'तीसरी मंजिल' के दौरान आरडी बर्मन और आशा भोसले की मुलाकात हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आर डी बर्मन ने आशा को शादी के लिए प्रपोज किया। उन्होंने तुरंत हां कर दी। आर डी बर्मन की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि आशा बर्मन से 6 साल बड़ी थीं और उनके तीन बच्चे थे। 1980 में दोनों ने शादी कर ली।


और पढ़ें