logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आशा भोसले के अंतिम दर्शन में शामिल हुए सितारे, इमोशनल नजर आए सिंगर अजय गोगावले

लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सेलेब्स उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं।

asha bhosle last rites

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सितारे, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड की लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। आज शाम 4 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अंतिम संस्कार की तैयारियां शिवाजी पार्क में शुरू हो गई।

 

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को कासा ग्रैंड लोवर बिल्डिंग की लॉबी में रखा गया है। सुबह 10.30 से 2 बजे तक फैंस उनके अंतिम दर्शन करने के लिए घर पर आ सकते हैं। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने आशा भोसले को अंतिम विदाई दी। उस दौरान वह रो पड़े। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे थे। 

 

यह भी पढ़ें: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लगाई लता मंगेशकर की फोटो, अथिया पर भड़के लोग

अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं सितारे

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर जैकी श्रॉफ, उर्मिला मातोंडकर, विद्या बालन समेत तमाम सितारे सितारे पहुंचे रहे हैं। मराठी सिंगर अजय और अतुल भी आशा ताई को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान अजय बेहद इमोशनल नजर आए।

 

 

 

 

 

 

 

बेटे ने की फैंस से की खास अपील

आशा भोसले के बेटे आनंद ने फैंस से कहा कि वह घर आकर सिंगर के अंतिम दर्शन करने पहुंच सकते हैं। शाम 4 बजे श्मशान घाट में ज्यादा लोग न आए तो अच्छा रहेगा क्योंकि वहां भीड़ के आने की आशंका है। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में होगा।

 

यह भी पढ़ें: शाम 4 बजे होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, बेटे ने फैंस से की भावुक अपील

इंडस्ट्री में शोक की लहर

शाहरुख खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, ए. आर रहमान से लेकर तमाम सितारों ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्हं आखिरी बार पब्लिक में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी में देखा गया था।


और पढ़ें