बॉक्स ऑफिस पर इस समय एनिमेटेड मूवी 'महावतार नरसिम्हा' की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है। यह एक माइथोलॉजिकल एनिमेटेड मूवी है। भारत के लोग एनिमेशन मूवी के लिए हॉलीवुड फिल्मों की तरफ रुख करते हैं लेकिन होम्बाले फिल्म्स ने इस तस्वीर को बदल कर रख दिया है। दर्शक 'महावतार नरसिम्हा' देखकर थिएटर्स में रो रहे हैं। फिल्म के शानदार वीएफक्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म कमाई के मामले में अन्य हिंदी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।
निर्देशक अश्विन कुमार ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म में जो भी चीजें दिखाई गई है वे सभी हिंदू पुराणों के हिसाब से है। हमने फिल्म से जुड़े तथ्य कहां से लिए हैं? इसके बारे में भी जानकारी दी है। आइए जानते हैं इस फिल्म में क्या कुछ खास है?
यह भी पढ़ें- 'सन ऑफ सरदार 2' या 'धड़क 2', मंडे टेस्ट में कौन सी फिल्म हुई पास?
फिल्म से जुड़े तथ्यों के बारे में जानें
महावतार नरसिम्हा में kalaripayattu और silamaban जैसे मार्शल आर्ट्स से ऐक्शन सीन्स के लिए इंस्पिरेशन ली गई है। फिल्म के बैकग्राउंड में वैदिक संस्कृत मंत्रों को लो फ्रीक्वेंसी में मिक्स किया गया है। भगवान विष्णु के दहाड़ की आवाजों को अलग- अलग जानवरों की आवाज से मिलकर बनाया गया है। फिल्म के आखिरी में हिंट दिया है कि अगले पार्ट में परशुराम अवतार के बारे में दिखाया जाएगा।

डायरेक्टर अश्विन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि हमने कहानी में उन जगहों को वैसे ही दिखाया है जैसे शास्त्रों में बताया गया है। हमने कहानी में हर छोटी छोटी बात पर खास ध्यान दिया है ताकि लोग उससे जुड़ाव महसूस कर सकें। 'नरसिम्हा' में हिरण्यकश्यप को उसी प्रकार दिखाया गया है जैसे पुराण में बताया गया है। उनकी मानसिकता को दिखाया गया है। इस फिल्म के एक नहीं कई ड्रॉफ्ट बनाए गए थे। प्रोडक्शन के दौरान भी हमने कई बदलाव किए थे क्योंकि हम जैसा चाहते थे स्क्रीन पर वैसा नहीं दिख रहा था। अश्विन कुमार ने बताया कि फिल्म के अगले पार्ट 'महावतार परशुराम' के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें- केरला स्टोरी: फिल्म को 2 अवार्ड, अदा शर्मा को 1 भी नहीं, निर्देशक दुखी
फिल्म ने कमाए इतने करोड़
'महावतार नरसिम्हा' ने पहले दिन 1. 75 करोड़ की कमाई की थी लेकिन वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के चलते फिल्म ने दमदार कमाई की है। फिल्म ने 10 दिनों में सिर्फ हिंदी भाषा में 67 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने पूरे भारत में 91 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं ग्लोबली भी खूब पसंद किया जा रहा है। महावतार नरसिम्हा भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बन गई है।
'महावतार नरसिम्हा' की कहानी
फिल्म की कहानी की शुरुआत महर्षि कश्यप और उनकी पत्नी दिति के साथ होती है। दिती को पुत्र की प्रबल इच्छा होती है। वह महर्षि से सहवास करने की प्रार्थना करती हैं। हालांकि महार्षि कश्यप का कहना था कि इस समय में पैदा होने वाला बच्चा असुरी शक्तियों से प्रबल होगा। दिति अपनी जिद्द पर अड़ी रहती है और महार्षि के साथ सहवास करती हैं। दिति की गर्भ में हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप जैसे राक्षसों का जन्म होता है। भगवान विष्णु नरसिंह का अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध करते हैं क्योंकि वह खुद को ईश्वर समझने लगता है। कहानी में हिरण्यकश्यप के पुत्र पह्लाद भी मुख्य भूमिका में है जो भगवान विष्णु के परम भक्त हैं।