logo

ट्रेंडिंग:

'अस्सी' या 'दो दीवाने शहर में', ओपनिंग डे पर किसे मिला जनता का प्यार?

13 फरवरी को तापसी पन्नू की 'अस्सी' और सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की 'दो दीवाने शहर में' रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म ने की ज्यादा कमाई?

Assi and Do Deewane Seher Mein

अस्सी और दो दीवाने शहर में पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई है। इन दोनों फिल्मों को लेकर काफी बज बन हुआ था। 13 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' और सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' रिलीज हुई थी। ये दोनों अलग जॉनर की फिल्में हैं।

 

अगर आप इन फिल्मों को देखने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की है। इन दोनों में से लोगों का दिल जीतने में कौन सी कामयाब हुई है। आइए इन फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज रोकने के लिए हाई कोर्ट पहुंचा मुस्लिम संगठन

'अस्सी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' एक कोर्ट रूम ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। तापसी दो साल बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रही हैं। अनुभव सिन्हा और तापसी ने साथ में 'मुल्क' और 'थप्पड़' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब दोनों की साथ में तीसरी फिल्म है।

 

'अस्सी' को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक 'अस्सी' ने पहले दिन 0.95 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करेगी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था।

 

यह भी पढ़ें: 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद, अब FIR भी हो गई

दो दीवाने शहर में ओपनिंग डे कलेक्शन

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' एक रोमांटिक ड्रामा है। दोनों ने साथ में पहली बार काम किया है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 1. 25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

 

पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। सिनेमाघरों में 'ओ रोमियों' से लेकर 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्में रिलीज हुई थी। इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस वजह से दर्शक बंटे हुए हैं जिसका असर नई रिलीज होने वाली फिल्मों पर पड़ रहा है।

 

 

 

Related Topic:#Taapsee Pannu

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap