logo

ट्रेंडिंग:

'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज रोकने के लिए हाई कोर्ट पहुंचा मुस्लिम संगठन

फिल्म द केरल स्टोरी 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का लोगों ने भारी मात्रा में विरोध किया है। फिल्म रिलीज को रोकने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की गई है।

The Kerala Story 2

क्या द केरल स्टोरी 2, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हिंदी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' इन दिनों सुर्खियों में है। वजह इस फिल्म की कहानी है। पिछले दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर देश के कई लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कई लोगों का आरोप है कि इस फिल्म के जरिए समाज में मुस्लिम समुदाय के प्रति गलत नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए एआईएमजे (ऑल इंडिया मुस्लिम जमात) संगठन ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

 

एआईएमजे संगठन का दावा है कि द केरल स्टोरी 2 के जरिए समाज में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि यह फिल्म हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को नुकसान पहुंचा सकती है। इसी वजह से फिल्म के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें: क्या ‘तू या मैं’ फिल्म जनरेशन Z के लिए बनाई गई है? लोगों को पसंद आ गई फिल्म

मुस्लिम संगठन का आरोप

गुरुवार को एआईएमजे संगठन के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने इस फिल्म की कहानी को झूठा बताया है। उनका मानना है कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से बनावटी है और हकीकत से इसका कोई लेना-देना नहीं है। उनका कहना है कि ऐसी झूठी कहानियां समाज में तनाव पैदा करती हैं।

 

मौलाना शहाबुद्दीन ने एक इंटरव्यू में कहा, 'केरल स्टोरी 2 झूठी कहानियों पर आधारित है। आजकल कुछ फिल्म निर्देशक किसी भी तरह से पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी फिल्में समाज में तनाव बढ़ाती हैं और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को नुकसान पहुंचाती हैं। यह मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश है।'

 

यह भी पढ़ें: 50 रुपये में बिक रही 'धुरंधर' की DVD, बैन के बाद भी खूब देख रहे पाकिस्तानी

फिल्म निर्माताओं को मिला कोर्ट का नोटिस

द केरल स्टोरी 2 के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में मामला चल रहा है। मामले के तहत कोर्ट ने फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह को नोटिस भेजा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसी वजह से केरल हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को भी नोटिस भेज दिया है।

राजनीतिक खेमों में फिल्म का विरोध

द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही कई लोगों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी। फिल्म को लेकर राजनीतिक खेमों में भी तीखी बहस छिड़ गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इस फिल्म की खुलकर आलोचना की है।

 

यह भी पढ़ें: 'उम्र के हिसाब से करनी चाहिए मूवी', इमरान खान ने शाहरुख, सलमान को ऐसा क्यों कहा?

 

यह फिल्म द केरल स्टोरी का सीक्वल है। इसके पहले भाग का भी काफी विरोध हुआ था लेकिन फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छी-खासी कमाई की थी। इसलिए माना जा रहा है कि इसकी सफलता को देखते हुए इसका सीक्वल बनाया गया है। द केरल स्टोरी 2  सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज होगी।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap