भारत में मार्वल फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 17 नवंबर को पूरे देश में एवेंजर्स डूम्सडे की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों ने इसकी टिकट बुक करना शुरू कर दिया है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बुकमायशो और डिस्ट्रिक्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर दर्शक रुख कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग तब शुरू हुई जब फैंस ने कई हफ्तों तक सोशल मीडिया पर #OpenDoomsdayBookings हैशटैग कैंपेन चलाया था जिसमें टिकट ओपनिंग की मांग की गई थी।
मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में फिल्म को लेकर अभी से एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है जहां दर्शक पहले दिन के लिए टिकट बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं। एवेंजर्स डूम्सडे 17 दिसंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी जो अमेरिका में तय रिलीज से एक दिन पहले है।
यह भी पढ़ें: सूरज बड़जात्या ने 34 सालों में बनाई 7 फिल्में, कैसा रहा फैमिली फिल्मों का हाल?
'एवेंजर्स डूम्सडे' के चलेंगे मिडनाइट शोज
फिल्म की भारी मांग को देखते हुए कई सिनेमा चेन रात में स्पेशल शोज और स्पेशल स्क्रीनिंग को रखने की योजना बना रही हैं। PVR INOX और अन्य प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन ने 17 नवंबर को एडवांस बुकिंग शुरू कर दी। लिस्टिंग के पहले दौर में प्रीमियम 'इनफिनिटी विजन सर्टिफाइड' स्क्रीन शामिल थीं, और जल्द ही अन्य फॉर्मेट भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। 17 दिसंबर के लिए तय किए गए कुछ मिडनाइट शो की बुकिंग अभी से जोरों पर है।
'एवेंजर्स डूम्सडे' टिकट प्राइस और भाषा
बुकमायशो और डिस्ट्रिक्ट पर शुरुआती लिस्टिंग से पता चलता है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के टिकट की कीमतें स्टैंडर्ड स्क्रीन के हिसाब से 420 रुपये से शुरू हो रही है। अगर आप प्रीमियम या लग्जरी रिक्लाइनर वाली सीट चाहते हैं तो उनकी कीमत 1500 रुपये तक हो सकती हैं। टिकटों की कीमत सिनेमा और उसके लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। इस फिल्म को 2D, 3D, IMAX, 4DX, स्क्रीनX और इनफिनिटी विजन फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। यह पांच भाषाओं में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में टिकटों की ब्रिकी 150 मीलियन डॉलर क पास पहुंच गई है। इस बार एवेंजर्स में कई पुराने कलाकारों की वापसी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: BB 20: आम्रपाली और लव के बीच हुआ झगड़ा, नॉमिनेशन में काजी पर भड़के मनीष गोयल
'एवेंजर्स डूम्सडे' में नजर आएंगे ये कलाकार
रूसो ब्रदर्स निर्देशित 'एवेंजर्स डूम्सडे' एवेंजर्स सीरीज की पांचवीं फिल्म है और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की 39वीं फिल्म है। इस फिल्म में फ्रेंचाइजी के अलग-अलग किरदार नजर आएंगे जिसमें सैम विल्सन के रूप में कैप्टन अमेरिका, थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ) और स्टीव रोजर्स (क्रिस इवांस) शामिल हैं। रॉबर्ट डाउनी की वापसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है जिसकी वजह से फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है।