फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम मोल लिया' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में
आयुष्मान खुराना
और शरवरी वाघ लीड रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अभी तक मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर शेयर नहीं किया है। इस फिल्म के गाने दर्शकों को बेहद पंसद आ रहे हैं। हमेशा की तरह सूरज की फिल्म के इस कैरेक्टर का नाम भी प्रेम है।
उन्हें पारिवारिक और साफ-सूथरी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्मों में परिवार को ही सबसे बड़ी ताकत दिखाया जाता है। आइए जानते हैं 'प्रेम मोल लिया' से पहले रिलीज हुई उनकी पुरानी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा?
यह भी पढ़ें: BB 20: आम्रपाली और लव के बीच हुआ झगड़ा, नॉमिनेशन में काजी पर भड़के मनीष गोयल
सूरज बड़जात्या का फिल्मी सफर
मैंने प्यार किया
सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म में
सलमान खान
और भाग्यश्री को लॉन्च किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट थी। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात बड़ा निर्देशक बना दिया। वह सिर्फ 24 साल के थे। वह इससे पहले महेश भट्ट के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करते थे।
हम आपके हैं कौन?
सूरज ने ब्लॉकबस्टर हिट देने के बाद 5 साल का ब्रेक लिया। इसके बाद उनकी 'हम आपके हैं कौन' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर हिट हुई। इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिया था। शोले के बाद इसी फिल्म की टिकटे सबसे ज्यादा बिकी थी।
हम साथ साथ हैं
सूरज ने 5 साल के ब्रेक के बाद 'हम साथ साथ हैं' रिलीज की थी। यह एक मल्टीस्टार फिल्म थी जिसमें सलमान खान,
सैफ अली खान
, तब्बू, मोहनीश बहल, सोनाली बेंद्रे और नीलम ने लीड रोल निभाया था। यह फिल्म हिट रही लेकिन पिछली फिल्मों जैसा जादू बिखरने में नाकमयाब रही।
मैं प्रेम की दीवानी हूं
2003 में 'मैं प्रेम की दीवानी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में
अभिषेक बच्चन
, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।
विवाह
2006 में
शाहिद कपूर
और अमृता राव की फिल्म 'विवाह' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि विवाह में लड़कियों के बीच रंग- रूप के फर्क पर चोट की गई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं मेधा शंकर जिनके साथ जुड़ रहा है कॉमेडियन समय रैना का नाम?
प्रेम रत्न धन पायो
इस फिल्म में सोनम कपूर और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। 9 साल के लंबे ब्रेक के बाद सूरज बड़े पर्दे पर लौटे थे। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
ऊंचाई
सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' साल 2022 में रिलीज हुई थी। पहली बार सूरज ने परिवार की जगह पर कहानी में बुढ़ापे में दोस्ती की अहमियत को दिखाया था। इस फिल्म में
अमिताभ बच्चन
, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था लेकिन क्रिटिक्स ने तारीफ की थी।