कॉमेडियन
समय रैना
और मेधा शंकर की दोस्ती सुर्खियों में हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर हैं। हाल ही में समय ने अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में समय के दोस्तों के साथ मेधा शंकर भी नजर आई थीं। इसके बाद दोनों की एक की जगह से अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं।
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों दोनों के अफेयर को कंफर्म मान रहे हैं। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। समय संग नाम जुड़ने के बाद लोग मेधा शंकर के बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं मेधा शंकर?
यह भी पढ़ें: 7 साल बड़ी बानी जे को डेट कर रहे हैं बसीर अली! रोमांटिक फोटो हुई वायरल
कब शुरू हुई दोनों के अफेयर की चर्चा?
समय और मेधा के रिलेशनशिप की अफवाह साल 2026 में पहली बार आई थी तब दोनों को आनंदम के मुंबई प्रीमियर में एक साथ देखा गया। इसके बाद मेधा समय के साथ शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीन में एक गेस्ट पैनलिस्ट के तौर पर देखा गया। जब समय से उस पैन में से सबसे करीबी दोस्त का नाम बताने के लिए कहा गया था तब मेधा का नाम लिया था। इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें वायरल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों स्विट्जरलैंड एक साथ वेकेशन मनाने गए थे।
कौन हैं मेधा शंकर?
मेधा बॉलीवुड में अपना नाम बना रही हैं। उन्हें विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 12वीं फेल से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उनकी दमदार ऐक्टिंग और सादगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वह कमाल की ऐक्ट्रेस
होने के साथ सिंगर भी हैं। उन्होंने 12वीं फेल का गाना बोलो ना गाया था। इस फिल्म में मेधा ने श्रद्धा जोशी का रोल प्ले किया था। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। 2026 में वह अविनाश तिवारी के साथ फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: सनी देओल की 'सूर्या' मुश्किल में फंसी, डॉक्टरों ने जताई आपत्ति, जानें पूरा विवाद
मेधा का जन्म 1 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुआ। पहले वह डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन बाद उन्हें फैशन और ग्लैमर की दुनिया की तरफ कदम रखा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और टीवी एड्स से की थी। 2019 में उन्होंने वेब सीरीज 'बीचम हाउस' से ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 2021 में उनकी पहली फिल्म शादीस्तान थी जिसमें कीर्ति कुल्हारी भी नजर आईं। 2021 में वह वेब सीरीज दिल बेकरार में भी दिख चुकी हैं जो जियो हॉटस्टार पर मौजूद है।