सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ' तक की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। पहले यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म के निर्मताओं ने फैसला किया है कि जब तक फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता है तब तक इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई है। यह कदम तब उठाया गया जब डॉक्टरों ने इस फिल्म को लेकर आपत्ति जताई है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली एक और जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस तरह की एक और याचिका पर पहले से ही दूसरी बेंच सुनवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: पेट में थीं आलिया, 100 सिगरेट पी जाती थीं सोनी राजदान, खुद सुनाया ये किस्सा
'सूर्या' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन
HT से बात करते हुए मेकर्स ने बताया कि वे सूर्या को उसी रूप में रिलीज करना चाहते हैं जैसा उन्होंने सोचा था। उन्होंने मीडिया और मेडिकल फ्रेटर्निटी के लोगों से अपील की है कि वे लोग फिल्म के टीजर या प्रमोशनल क्लिप्स के आधार पर कोई राय बनाने से पहले पूरी फिल्म देखें। फिल्म निर्माताओं ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है क्योंकि फिल्म सर्टिफिकेशन का काम पूरा नहीं हुआ है। जरूरी मंजूरी मिलने के बाद रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा।'
निर्माताओं ने आगे कहा कि बिना फिल्म देखें लोग अपनी राय बना रहे हैं। सिर्फ कुछ सेकंड के फुटेज से दर्शकों को किरदारों, पूरी कहानी या फिल्म के असल संदेश के बारे में सही समझ नहीं मिल सकती।
फिल्म को लेकर विवाद क्यों हो रहा है?
दरअसल इस फिल्म को लेकर मेडिकल फ्रेटर्निटी के लोग आपत्ति जता रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में ही दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी की फिल्म पर रोक लगाने की मांग वाली एक याचिका पर रोक लगा दी है। यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव साम्ब्रे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की पीठ ने कहा कि इसी तरह की एक याचिका पहले से ही सिंगल जज बेंच के पास है। कोर्ट ने कहा कि उसी मुद्दे पर एक और मामले की आवश्यकता नहीं है और याचिकाकर्ताओं से कहा कि वे चल रही सुनवाई में शामिल हो जाएं। उन्हें संबंधित अधकारियों के सामने अपनी चिंताएं उठाने की परमिशन दी गई है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान गॉट टैलेंट में धमाल मचाने को तैयार राखी सावंत, प्रोमो वायरल
इससे पहले वाली याचिका पर 2 नवंबर को सुनवाई हुई थी जब सिंगल जज ने संबंधित अधिकारियों से नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। डॉ. नचिकेता भाटिया और डॉ. ध्रुव चौहान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि फिल्म में प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों को भ्रष्ट दिखाया गया है जिससे उनकी छवि पर गलत असर पड़ सकता है। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन्स और डायलॉग्स को लेकर भी आपत्ति जताई है।
याचिकाकर्ताओं ने सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय और सेंसर बोर्ड से भी दखल देने की मांग की थी। इस मामले पर फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड ने कहा कि अभी फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिला और इसका आवेदन अभी भी विचारधीन है। कोर्ट को यह भी बताया गया कि सूर्या साउथ की फिल्म 'जोसेफ' का हिंदी रीमेक है जो पहले से पब्लिक डोमेन में मौजूद है।