logo

मूड

ट्रेंडिंग:

7 साल बड़ी बानी जे को डेट कर रहे हैं बसीर अली! रोमांटिक फोटो हुई वायरल

बसीर अली और बानी जे अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों एक वीडियो में रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं।

Baseer Ali and Bani J

बानी जे और बसीर अली, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बसीर अली और बानी जे के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे से कोजी होते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो रोडीज रीबर्थ के प्रेस कॉन्फ्रेंस का है।

 

वीडियो में बसीर ने बानी को पीछे से पकड़ा हुआ है। एक अन्य वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। इन वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों ने दिवाली पर भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों की केमिस्ट्री कमाल लग रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: सनी देओल की 'सूर्या' मुश्किल में फंसी, डॉक्टरों ने जताई आपत्ति, जानें पूरा विवाद

क्या बानी को डेट कर रहे हैं बसीर?

इन वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने दोनों के रिलेशनशिप पर अपना प्यार जताया है। जबकि कुछ का कहना है कि ये सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

 

 

View on Instagram

 

View on Instagram

 

बसीर से बानी 7 साल बड़ी हैं। बानी 38 साल की हैं, जबकि बसीर 31 साल के हैं। ये दोनों अभी एमटीवी रोडीज में बतौर गैंग लीडर नजर आ रहे हैं। बसीर अली को 'रोडीज राइजिंग' (2017) से पहचान मिली थी। वह इस शो के रनरअप थे। इसके बाद उन्होंने 'स्प्लिट्सविला 10' में हिस्सा लिया था और इस शो को जीता था। इसके बाद 'ऐस ऑफ स्पेस 2', 'बिग बॉस 19' और फिर टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' में नजर आए थे। वहीं बानी 'रोडीज 4', 'बिग बॉस 10' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10' में नजर आई थीं।

 

बानी अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना पंसद करती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबदस्त फैन फॉलोइंग है। रोडीज रीबर्थ में बानी को काफी ट्रोल किया गया था। ऐसी खबरें थी कि उन्होंने शो छोड़ दिया है लेकिन यह अफवाह थी। बानी ने खुद इस बात का स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि वह शो में बनी रहेंगी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें