भारत में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का क्रेज देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज से चार हफ्ते पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) ने 17 नवंबर से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। 48 घंटों में ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। मार्वल की यह बड़ी फिल्म भारत में प्री रिलीज के जरिए तेजी से कमाई कर रही है, यहां तक कि ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
मार्वल स्टूडियोज ने मंगलवार आधी रात को 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी थी। फैंस ने हफ्ते भर पहले से सोशल मीडिया पर #OpenDoomsdayBookings कैंपेन चलाया था। फिल्म की जबरदस्त मांग को देखते हुए मेकर्स ने एडवांस बुकिंग को ओपन करने का फैसला लिया है। इसकी मांग को देखते हुए सिनेमाघरों में 24 घंटे के शोज रखें गए हैं। रिलीज के दिन के लिए रखे गए कई मिडनाइट शो तो कुछ ही घंटों में पूरी तरह बुक हो गए।
यह भी पढ़ें: 'कॉफी विद करण' से फराह खान के शो तक, बिजनेसवुमन अनन्या बिरला क्यों छाईं?
'एवेंजर्स: डूम्सडे' एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 48 घंटे के अंदर भारत में प्री सेल्स की कुल कमाई 28 करोड़ रुपये है। इसमें से 16 करोड़ रुपये पहले दिन की एडवांस बुकिंग है। किसी फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम मिलना आसामान्य बात है जिसे सिनेमाघरों में अभी रिलीज होने में 28 दिन बाकी हैं। 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग की रफ्तार किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए अभूतपूर्व है जो कुछ महीने पहले रिलीज हुई 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के आंकड़े को पीछे छोड़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्वल की यह फिल्म 'रामायण' और '
धुरंधर
' से आगे निकल गई है।
'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने तोड़ा इन फिल्मों के रिकॉर्ड
48 घंटों में 'धुरंधर 2' ने सिर्फ 10 करोड़ का आकंड़ा पार किया था जबकि 'रामायण' ने महज 7 करोड़ का बिजनेस किया था। 'डूम्सडे' इस मामले में आगे निकल गई है। अभी इस फिल्म के रिलीज में समय है जिसका मतलब है कि आने वाले दिनों में फिल्म की रफ्तार धीमी होगी और रिलीज डेट नजदीक होने पर तेजी से टिकट बिकेंगी।
यह भी पढ़ें: 'ये प्रेम मोल लिया' की 'रॉकी और रानी...' से हुई तुलना, आयुष्मान ने तोड़ी चुप्पी
कब रिलीज होगी 'एवेंजर्स: डूम्सडे'?
इस फिल्म का निर्देशन एंथोनी और जो रूसो ने किया है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म में तीन अलग-अलग ब्रह्मांडों के मार्वल हीरोज एक खतरनाक टकराव की स्थिति में आ जाएंगे और डूम का सामना करेंगे। एक ऐसा खतरा जो पहले से कहीं ज्यादा भयानक है। 2019 में एंडगेम के बाद एमसीयू की फिल्म एवेंजर्स आई थी। दुनियाभर में डूम्सडे 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जबकि भारत में 17 दिसंबर को रिलीज होगी।