logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कॉफी विद करण' से फराह खान के कुकिंग शो में नजर आईं अनन्या बिरला कौन हैं?

बिजनेसवुमन अनन्या बिरला एकदम से अलग-अलग शो पर नजर आ रही हैं। हाल ही में वह करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' पर नजर आई थीं। इससे पहले फराह के शो में नजर आ चुकी हैं।

Ananya Birla

अनन्या बिरला, Photo Credit: Ananya Birla Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में अनन्या बिरला और अनन्या पांडे पहुंचे थे। शो के कई प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों अनन्या के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली हैं। इन दोनों के साथ शो पर शनाया कपूर ने स्पेशल एंट्री की थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या बिरला ने बताया कि एक ही बिजनेसमैन परिवार से उन्हें कई बार शादी का ऑफर आया था। हालांकि उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। आइए जानते हैं अनन्या ने क्या कुछ कहा?

 

करण ने शो पर अनन्या से पूछा कि क्या कभी कोई ऐसा समय था जब उनके पास बड़े बिजनेसमैन परिवार से शादी का रिश्ता आया हो? अनन्या ने कहा, 'हां, कई बार उस व्यक्ति के परिवार से बार-बार रिश्ता आया था लेकिन मैं नाम नहीं बताऊंगी। इस बात से मेरे माता-पिता बहुत दुखी हो गए थे क्योंकि आपने एक बार मना कर दिया और फिर भी बार-बार आ रहा है।' करण ने आगे कहा कि इंटरनेट पर लोगों को इसके बारे में सोचने देना चाहिए।  सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि ये शादी का प्रपोजल कहीं अंबानी परिवार से तो नहीं आया था।

 

यह भी पढ़ें: 'ये प्रेम मोल लिया' की 'रॉकी और रानी...' से हुई तुलना, आयुष्मान ने तोड़ी चुप्पी

फराह खान के शो में नजर आईं अनन्या बिरला

'कॉफी विद करण' के अलावा अनन्या बिरला फराह खान के कुकिंग शो पर नजर आई थीं। शो पर उन्होंने अपना लैविश घर दिखाया जिसकी कीमत करीब 425 करोड़ रुपये है। इसी शो पर उन्होंने फराह खान के कुक दिलीप को 1 लाख रुपये की लग्जरी घड़ी गिफ्ट की।

 

 

 

रणवीर सिंह की फिल्म प्रोड्यूसर बनीं अनन्या

अनन्या बिरला रणवीर सिंह की आने वाली 'प्रलय' को प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ एक फिल्म निर्माता के तौर पर शुरुआत की थी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

यह भी पढ़ें: शरद कपूर से राहुल रॉय तक, इन कलाकारों ने निर्माताओं से खुद मांगा काम

कौन हैं अनन्या बिरला?

अनन्या बिरला भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला की सबसे बड़ी बेटी हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) की टीम 'रॉयल ​​चैलेंजर्स बेंगलुरु' ( RCB ) के नए चेयरमैन-डेजिग्नेट (नामित चेयरमैन) आर्यमन विक्रम बिड़ला की बहन भी हैं। अनन्या अपनी मेहनत के बल पर अपना नाम बना रही हैं। उन्होंने हाल ही में बिरला स्किनकेयर ब्रांड भी शुरू किया है। वह पहले सिर्फ बड़ी पार्टी में नजर आती थीं लेकिन अब वह सेलेब्स के साथ रियलिटी शोज का भी हिस्सा बन रही हैं ताकि लोगों के बीच में अपनी रिच को बढ़ा सकें। ये उनका ब्रांड बिल्डिंग का अपना तरीका है। अनन्या बिरला की नेटवर्थ 1000 से 1770 करोड़ के बीच है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें