बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जो एक समय पर अपने करियर के पीक पर थे लेकिन बाद में उन्हें काम मिलना बंद हो गया। कुछ ऐसे भी थे जो एकदम से पर्दे से गायब हो गए और सालों बाद फिर से नजर आए। इन दिनों अभिनेता शरद कपूर काफी चर्चा में है। उनकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में उन्होंने निर्माताओं से काम मांगा है।
सोनू सूद से लेकर
सलमान खान
तक उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो एकदम से गायब हो गए और सालों बाद इंडस्ट्री के लोगों से काम मांगा।
यह भी पढ़ें: ग्रैमी में पहुंचा तमिल भजन Varuvaaiy, कौन हैं सिंगर देवन एकंबरम?
शरद कपूर
90 और 2000 के दशक में शरद कपूर की गिनती अच्छे ऐक्टर्स में होती थी। उन्होंने
शाहरुख खान
के साथ फिल्म 'जोश' में काम किया था। इस फिल्म से उन्हें पहचान मिली। इस समय शरद डिप्रेशन, स्वास्थ्य और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से काम मांग है और उनकी मदद करने की अपील की है।
चंद्रचूड़ सिंह
चंद्रचूड़ सिंह ने बॉलीवुड में 'माचिस' और 'जोश' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया था। करियर के पीक पर उनका ऐक्सीडेंट हो गया था और उसके बाद वह प्रोजेक्ट्स से दूर होते गए। सालों बाद उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों से काम मांगा था।
राहुल रॉय
1990 में फिल्म 'आशिकी' से राहुल रॉय रातोंरात स्टार बने थे। शुरुआत में उन्हें सफलता मिली थी लेकिन बाद में उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगी। लोगों ने उन्हें काम देना बंद कर दिया। एक इंटरव्यू में राहुल ने स्वीकार किया था कि सालों तक वह काम का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें काम नहीं मिला। उन्होंने खुद फिर निर्माताओं से काम मांगा था। फिल्म 'आगरा' में उन्हें निर्देशक कानू बहल ने काम दिया था।
नीना गुप्ता
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बताया कि जब मेरी शादी हुई तो लोगों लगा कि मैंने काम छोड़ दिया है और मुंबई से बाहर रहने लगी हूं। मुझे लोगों ने काम देना बंद कर दिया था। इसके बाद नीना ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लोगों से काम मांगते हुए लिखा था कि वह मुंबई में रहती हैं और अच्छा काम की तलाश में है।
यह भी पढ़ें: 'मैंने आत्महत्या की कोशिश की थी', मनीष ने बताया प्रोफेसर शब्द सुनकर क्यों भड़के?
बॉबी देओल
बॉबी देओल का करियर बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एक वक्त के बाद उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। उनके घर का खर्च भी उनकी पत्नी तान्या चलाती थीं। बॉबी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह खुद निर्माताओं को कॉल करके कहते थे कि वह बॉबी देओल है। उन्हें काम चाहिए। फिर सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म 'रेस' में काम दिया था।
मीनाक्षी शेषाद्रि
90 के दशक में मीनाक्षी शेषाद्रि ने 'हीरो', 'घायल', 'दामिनी' और 'शहंशाह' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई थी। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। अमेरिका में 30 साल बाद रहने के बाद जब मीनाक्षी मुंबई आईं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर निर्माताओं से काम मांग था। उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह मुख्य भूमिका के साथ-साथ सपोर्टिंग किरदार या छोटे शो करने के लिए भी तैयार हैं, बशर्ते उनका किरदार प्रभावशाली हो।
गोविंदा
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा के पास भी एक वक्त के पास नहीं था। उन्हें सलमान खान ने अपनी फिल्म 'पार्टनर' में काम दिया था। फिल्म में अच्छा काम करने के बाद भी उन्हें फिल्में ऑफर नहीं हूं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में भी इस बात को कहा था कि इंडस्ट्री के लोगों ने उनका सपोर्ट नहीं किया। गोविंदा अब खुद के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म रूपा से कम बैक करेंगे।