logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऑनलाइन से कितना अलग है 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का खास ट्रेलर? खुले कई राज

जब फैंस ऑनलाइन ट्रेलर देख रहे थे, तब मार्वल स्टूडियोज ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का खास ट्रेलर दिखाया। जानें ये ऑनलाइन ट्रेलर से कितना अलग था।

Avengers Doomsday Trailer

'एवेंजर्स: डूम्सडे' की स्टार कास्ट, Photo Credit - Marvel Studios/Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मार्वल स्टूडियोज ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) 2026 में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का खास ट्रेलर दिखाया। इस ट्रेलर ने फैंस का खूब ध्यान खींचा। जब दुनिया भर में मौजूद फैंस इसका ऑनलाइन ट्रेलर देख रहे थे, तभी वहां हॉल H में मौजूद करीब 6,500 फैंस को एक अलग और खास ट्रेलर दिखाया गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज हुए ट्रेलर से काफी अलग था। 

 

इस खास ट्रेलर में कई नए सीन, नए किरदारों की झलक और रॉबर्ट डाउनी जूनियर के किरदार विक्टर वॉन डूम (Doctor Doom) की खतरनाक ताकत को दिखाया गया है। इससे साफ हो गया है कि वह फिल्म का सबसे बड़ा और सबसे खतरनाक विलेन बनने वाला है।  इतना ही नहीं, यह ज्यादा लंबा, इंटरनेट पर रिलीज किए गए ट्रेलर से काफी अलग और ज्यादा डार्क था।  

 

यह भी पढ़ें: क्या 'तारक मेहता' का आइडिया 1999 के इस सीरियल से आया? जानिए पूरा सच

ऑनलाइन ट्रेलर और SDCC 2026 के ट्रेलर में क्या दिखा अंतर 

20 जुलाई को रिलीज हुए ऑनलाइन ट्रेलर में फिल्म के मुख्य किरदारों की झलक दिखाई गई थी। इसमें पहली बार रॉबर्ट डाउनी जूनियर को विक्टर वॉन डूम के रूप में दिखाया गया। ट्रेलर से यह पता चल रहा था कि एवेंजर्स की वापसी हो रही है और उन्हें एक नए और खतरनाक दुश्मन का सामना करना पड़ेगा। दूसरी ओर  SDCC 2026 में दिखाया गया ट्रेलर इससे बिल्कुल अलग था। 

 

इस खास ट्रेलर में में सुपरहीरोज की जगह डूम की कहानी पर फोकस किया गया। जिससे यह पता चला कि वह पहले कैसा था, उसने क्या खोया और कैसे वह इतना ताकतवर और खतरनाक बन गया। इसमें तबाह हो चुके शहर, बड़ी लड़ाइयों और ऐसे विलेन को दिखाया गया, जिसे हराना बेहद मुश्किल लग रहा था। साथ ही एक ऐसे बड़े खतरे की भी झलक दिखाई गई, जिसका ऑनलाइन ट्रेलर में कोई जिक्र नहीं था। 

 

यह भी पढ़ें: दर्शकों को खराब क्यों लगी 'मुसाफिर कैफे', कहांं चूके विक्रांत मेसी?

दुखभरी कहानी और डूम की ताकत

इस खास ट्रेलर में डॉक्टर डूम की दुखभरी कहानी और ताकत भी दिखाई गई। इस ट्रेलर में बताया जाता है कि डूम कभी दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोगों में से एक था। लेकिन अपने परिवार को खोने के बाद वह पूरी तरह बदल गया। इस ट्रेलर में डूम की ताकत को भी दिखाया गया है। एक सीन में डूम आसानी से थॉर का हथौड़ा म्योल्निर पकड़ लेता है और उसे दूर फेंक देता है। इससे उसकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।  

ट्रेलर में और क्या है खास? 

इस ट्रेलर में डूम अपनी जादुई ताकत से एक विशाल रोबोट्स की सेना तैयार करता है। इसके अलावा, इस ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज X-Men की एंट्री रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साइक्लोप्स, मैग्नेटो और गैम्बिट डूम की सेना से लड़ते नजर आते हैं। इसके अलावा स्टीव रोजर्स, लोकी, ब्लैक पैंथर और शांग-ची की भी झलक दिखी। 

कब रिलीज होगी फिल्म? 

बताया जा रहा है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में पहली बार अलग-अलग दुनिया के सुपरहीरो एक साथ नजर आएंगे। सभी मिलकर डॉक्टर डूम जैसे ताकतवर दुश्मन का सामना करेंगे। यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें