logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ईशा की मां ने लगाया था धोखे का आरोप, अब अविनाश ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। अब ब्रेकअप पर अविनाश ने अपना रिएक्शन दिया है।

avinash and eisha singh

अविनाश और ईशा सिंह, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने साथ में 'बिग बॉस 18' में हिस्सा लिया था। इस शो में दोनों अच्छे दोस्त बने थे। इसके बाद खबरें कि दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हाल ही में दोनों 'पति पत्नी और पंगा' के सीजन 2 में पहुंचे थे। शो पर दोनों ने कंफर्म किया था कि दोनों दोस्तों से ज्यादा है। कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के कुछ समय बाद ही अपनी राहे अलग कर ली।

 

यह सब तब शुरू हुआ जब ईशा ने अविनाश को अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद ईशा की मां का एक ऑडियो वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि अविनाश ने ईशा को चीट किया था। अब इस पूरे मामले पर अविनाश ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

यह भी पढ़ें: डायरेक्टर ने घुटने पर बार-बार रखा हाथ, कंट्रोवर्सी पर कीर्ति सुरेश की सफाई

अविनाश ने ब्रेकअप पर दिया रिएक्शन

अविनाश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'दोस्तों, इस बात को यहीं छोड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं। पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए मुश्किल रहे हैं। मीडियो पेजों से रिक्वेस्ट हैं कि वे सभी की प्राइवेसी का सम्मान करें। रिलेशनशिप पर्सनल होते है, न कि पब्लिक एंटरटेनमेंट। हर चीज का मकसद सिर्फ व्यूज और एंगेजमेंट पाना नहीं होता। लोगों को शांति से जीने दें।'

 

अक्टूबर में अविनाश ने खतरों के खिलाड़ी 15 जीता था। इस दौरान ईशा उनके साथ खड़ी थी। जब अविनाश ने ट्रॉफी उठाई, तो ईशा काफी भावुक हो गईं। 8 नवंबर को यह जोड़ी 'पति, पत्नी और पंगा 2' में नजर आई, जहां अविनाश ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। शो के दौरान ईशा ने कहा, 'जब तक चीजें ऑफिशियल न हो जाएं, तब तक मैं किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हूं।' इस पर अविनाश ने जवाब दिया, 'हम सिर्फ अच्छे दोस्त से कहीं बढ़कर हैं।'

 

यह भी पढ़ें: Sylvester Stallone पर बनी फिल्म 'आई प्ले रॉकी' की क्यों हो रही है चर्चा?

ईशा की मां ने अविनाश पर लगाया चीटिंग का आरोप

सोशल मीडिया पर ईशा सिंह की मां का एक वॉयस नोट सामने आया है, जिसमें उन्होंने ब्रेकअप की पुष्टि की और बताया कि अविनाश ने ईशा को धोखा दिया है। ईशा की मां के माने जाने वाले इस वॉयस नोट में, उन्होंने स्क्रीन पर दोनों के एक साथ आने और अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'वह इसके लिए मान गया था और बात आगे बढ़ी, इसलिए हम भी मान गए। वरना, कोई भी मां अपनी बेटी को ऐसे प्लेटफॉर्म पर ये सब बातें कहने के लिए नहीं भेजेगी। अगर आज अविनाश के खिलाफ कुछ कहा गया होता, तो मैं उसके साथ खड़ी होती, क्योंकि वह मेरे परिवार का हिस्सा बनने वाला था। लेकिन जो भी धोखा हुआ और जो कुछ भी उनके बीच हुआ, अब इन बातों को फैलाने का कोई मतलब नहीं है।'

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें