logo

मूड

ट्रेंडिंग:

डायरेक्टर ने घुटने पर बार-बार रखा हाथ, कंट्रोवर्सी पर कीर्ति सुरेश की सफाई

कीर्ति सुरेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें निर्माता मिस्किन बार-बार छूते हुए नजर आ रहे हैं।

keerthy suresh with director mysskin

निर्देशक मिस्किन और अभिनेत्री कीर्ति सुरेश, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कीर्ति सुरेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कीर्ति फिल्म निर्माता मिस्किन के साथ बैठ हुई नजर आ रही हैं। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यवान सावित्री' से जुड़े इवेंट में शामिल हुए थे। वीडियो में मिस्किन कीर्ति की तारीफ करते हुए उन्हें बार-बार छूते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मिस्किन के बार-बार छूने से कीर्ति अनकंफर्टेबल नजर आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है शायद इसलिए कीर्ति कंफर्टेबल हो। अब इस पूरे विवाद पर कीर्ति सुरेश ने रिएक्ट किया है।

 

यह भी पढ़ें: Sylvester Stallone पर बनी फिल्म 'आई प्ले रॉकी' की क्यों हो रही है चर्चा?

कीर्ति सुरेश ने वायरल वीडियो पर किया रिएक्ट

कीर्ति ने इन आलोचनाओं का कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऑन स्क्रीन परफॉर्मेंस और असली जिंदगी के बीच की तुलना को गलत बताया है।

 

 

उन्होंने लिखा, 'पहली बात आपको मेरे चेहरे पर असहजता कहां दिखी? क्या आपने उन्हें या मुझे यह कहते नहीं सुना कि हमारा रिश्ता बाप बेटी जैसा है। दूसरी बात, मान लीजिए मैं असहज थी तो भी आप क्या कह रहे हैं कि फिल्मों में एक-दूसरे को छूते हैं इसलिए मुझे सार्वजनिक रूप से भ ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आप लोगों को अपनी सोच को सही करने की जरूरत है।'

 

यह भी पढ़ें: 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का तूफान, तोड़ा 'रामायण', 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड, जानें कमाई

 

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो कीर्ति सुरेश हाल ही में वेब सीरीज 'अक्का' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके साथ राधिका आप्टे भी महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें