रैपर बादशाह ने 4 महीने पहले पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी से शादी की थी। कपल की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में बादशाह की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं है।
ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'कुछ लड़ाइयों के निशान नहीं दिखते। मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे पति के असर, ताकत और संसाधनों से घबराहट होती थी और मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है। मेरी चुप्पी का यह मतलब नहीं था कि मैंने स्वीकार कर लिया था।'
यह भी पढ़ें: 'द ट्रेटर्स 2' का प्रोमो आया सामने, कब से देख सकते हैं शो?
बादशाह और ईशा के रिश्ते में दरार
ईशा ने आगे बताया, 'वह बस हालत से निपटने का एक तरीका था। आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुप रही हूं। मैं अभी अपनी पूरी कहानी बताने को तैयार नहीं हूं लेकिन यह दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।' उन्होंने अपने पोस्ट में अभी पूरी बात नहीं बताई है।

ईशा ने इससे पहले भी अपने इंस्टाग्राम पर बादशाह के साथ एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें थी। इस वीडियो के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा था जिसमें लिखा था, 'हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक दुआ है।' इसके साथ उन्होंने टूटा हुआ दिल बनाया था।
यह भी पढ़ें: 'इंडियन आइडल' जीतने वाले कलाकारों को क्या इंडस्ट्री में मिलता है काम?
बादशाह ने इस मामले पर नहीं तोड़ी चुप्पी
बादशाह और ईशा ने इस साल की शुरुआत में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। कपल ने अपनी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था। ईशा की मां ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरे और वीडियो शेयर की थी। बाद में ईशा ने अपनी शादी की खबर को कंफर्म किया था। अभी तक इस पूरे मामले पर बादशाह की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
बादशाह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी जैस्मीन मसीह से साल 2012 में हुई थी। पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम जेसमी है। 2020 में दोनों का तलाक हो गया था।