मुंबई सपनों की नगरी है। इस शहर में लाखों लोग सिंगर और ऐक्टर बनने के लिए आते हैं। कुछ के सपने पूरे होते हैं और कुछ को खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' आम लोगों को अपना सपना पूरा करने का मौका देता है। हर साल इस शो के लिए ऑडिशन होते हैं। पूरे भारत में से 15 लोगों को चुना जाता है। इस बार का इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक ने जीता है। वह ओडिशा की रहने वाली हैं। उन्हें 20 लाख रुपय भी प्राइज मनी के तौर पर मिले। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया है।
ज्योतिर्मयी पहले से ही ओड़िया म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वह इस शो में आने से पहले कैंसर मरीजों की भी मदद करती थीं। उनकी आवाज के साथ साथ उनकी सोच भी लोगों का दिल छू गई। जब कोई कलाकार शो जीतता है तो उन्हें खूब फेम मिलता है लेकिन शो को जीतने के बाद क्या उन्हें इंडस्ट्री में गाने का मौका मिलता है। आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: हर्षद की बेडशीट लेकर सोईं शिवांगी जोशी, यूजर्स ने दिया 'क्रिंज' का टैग
क्या विजेताओं को इंडस्ट्री में काम मिलता है?
मानसी घोष
'इंडियन आइडल 15' का खिताब कोलकाता की मानसी घोष ने जीता था। इस शो को जीतने के बाद वह कुछ म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दे चुकी हैं लेकिन इससे उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली। दर्शक चाहते हैं कि वह बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आए।
वैभव गुप्ता
'इंडियन आइडिल 14' के विजेता वैभव गुप्ता थे। उनकी सुरीली आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। वैभव ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह पिछले 6 साल से बार-बार किसी न किसी कारण से रिजेक्ट हो जाते थे। उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक आदित्य धर ने '
धुरंधर
' में दिया था Destiny गाने से दिया था।
यह भी पढ़ें: करिश्मा-गोविंदा का रिश्ता सुनीता को पता था? शगुफ्ता अली ने खोला राज
ऋषि सिंह
ऋषि सिंह 'इंडियन आइडल 13' के विजेता है। उन्होंने कई म्यूजिक एल्बम के लिए गाया है।
आमिर खान
के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'एक दिन' में Konichiwa गाया था। हालांकि इस गाने को कुछ खास पॉपुलैरिटी नहीं मिली। ऋषि लगातार काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ खास फेम नहीं मिला है।
पवनदीप राजन
'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन थे। इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने 'मंजूर दिल', 'ओ सैयोनी' और 'सवांरने लगे' गाया है। इन गानों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था।