रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती सुर्खियों में हैं। शो के कंटेस्टेंट्स का कहना है कि हर्षद शिवांगी से प्यार करता है। वह गेम में सिर्फ शिवांगी के लिए खेल रहे हैं। वहीं, शिवांगी और हर्षद ने इस रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है। हर्षद ने कहा कि वह शिवांगी को लेकर प्रोटेक्टिव है और उसे अपनी बहन की तरह प्यार करते हैं। शो की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसके बाद से शिवांगी जोशी जमकर ट्रोल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर लोग शिवांगी की इस हरकत को क्रिंज का टैग दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये लोग कितनी ऐक्टिंग कर रहे हैं? आइए जानते हैं क्या हुआ? दरअसल हर्षद को वोटिंग के जरिए 'लॉक अप' से एविक्ट कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: करिश्मा-गोविंदा का रिश्ता सुनीता को पता था? शगुफ्ता अली ने खोला राज
शिवांगी को मिला 'क्रिंज' का टैग
शिवांगी रात में हर्षद की बेडशीट लेकर सोई। इस बात ने सबका ध्यान खींचा। शिवांगी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कौन कहां सोएगा? हर्षद का कहना था कि वह उसका है तो मैं ले रही हूं क्योंकि मुझे अकेलापन महसूस हो रहा है।' रेडिट पर एक व्यक्ति ने शिवांगी का यह वीडियो शेयर किया। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया।
एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह लोग टीवी पर ऐसी हरकत करते हैं फिर उम्मीद करते हैं कि इन्हें कोई कपल न बुलाए।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'क्या यह सच में भाई बहन की जोड़ी है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'शिवांगी इससे ज्यादा क्रिंज कुछ नहीं कर सकती है।' चौथे व्यक्ति ने लिखा, 'यह हरकत कपल करें तो समझ आता है।'
यह भी पढ़ें: जन्नत जुबैर और अली गोनी ने जीत लिया 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3', खास क्या रहा?
हर्षद और शिवांगी ने साथ में 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4' में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शो के प्रीमियर से दोनों साथ है। शो के होस्ट फरहा खान और रितेश देशमुख ने भी हर्षद को अपनी गेम नहीं खेलने के लिए डांट लगाई थी। इसके बाद कंटेस्टेंट्स ने वोटआउट में हर्षद को शो से बाहर कर दिया था। बाद में हर्षद और योगेश ने टास्क जीतकर री एंट्री ली। इस हफ्ते सूफी मोतीवाला और धीरज धूपर घर से बाहर हो गए।