logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जन्नत जुबैर और अली गोनी ने जीत लिया 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3', खास क्या रहा?

लाफ्टर शेफ्स का विनर अली गोनी और जन्नत जुबैर बन चुके हैं, जिनकी ट्रॉफी के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। अली गोनी ने भी अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

Jannat Zubair and Aly Goni

जन्नत जुबैर और अली गोनी

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

लाफ्टर शेफ्स 3 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है, जहां जन्नत जुबैर और अली गोनी ने लजीज खाना बनाकर लाफ्टर शेफ्स की ट्रॉफी जीत ली है। यह शो लाखों लोगों को बेहद पसंद आया था, जहां सिर्फ कुकिंग चैलेंज ही नहीं होते थे, बल्कि सभी कंटेस्टेंट्स और होस्ट भारती सिंह की कॉमेडी भी देखने को मिलती थी। इसे देखकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता था। अली गोनी और जन्नत जुबैर की ट्रॉफी के साथ फोटो वायरल हो रही है, जिन्हें लाखों फैंस बधाई दे रहे हैं।


लाफ्टर शेफ्स का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई यानी रविवार को टेलीकास्ट हुआ था। इस एपिसोड में हंसी-मजाक के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच दमदार कुकिंग कॉम्पिटिशन देखने को मिला, जहां अली गोनी और जन्नत जुबैर ने लजीज खाना बनाकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दोनों ने जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावुक पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: क्या 'तारक मेहता' का आइडिया 1999 के इस सीरियल से आया? जानिए पूरा सच

जन्नत जुबैर ने क्या कहा?


जन्नत जुबैर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'लाफ्टर शेफ्स की ट्रॉफी भले ही मैंने और अली गोनी ने उठाई है, लेकिन मेरे हिसाब से इस शो का हर व्यक्ति विनर है। इस शो में हम एक साथ हंसे, एक-दूसरे का साथ दिया। इसी वजह से यह सफर मेरे लिए खास बन गया। यह शो हमें सिखाता है कि कॉम्पिटिशन में भी गहरी दोस्ती और टीमवर्क सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं।'अली गोनी का पोस्ट


जीत मिलने के बाद अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जहां उन्होंने लिखा, 'हम सबको लाफ्टर शेफ्स में इतना प्रेम देने के लिए धन्यवाद।' इसके साथ ही अली गोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: टीवी इतिहास के सबसे लंबे सफर वाले शो, 20 साल बाद भी बरकरार है इनका जलवा


शो को मिला लोगों का प्यार


यह शो कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता था। साथ ही इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देखा जाता था। इस शो को लोगों ने काफी पसंद किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शो फिलहाल हॉटस्टार पर भारत में सबसे ज्यादा देखा गया।


इस शो में होस्ट के तौर पर भारती सिंह और हरपाल सिंह सोखी थे। वहीं कंटेस्टेंट्स के तौर पर कृष्णा और कश्मीरा की नोकझोंक वाली जोड़ी, अंकिता-विक्की और सुदेश लहरी की मस्ती को लोगों ने बेहद पसंद किया। सीजन 3 खत्म होने के बाद दर्शकों को अब सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार है।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें