logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टीवी इतिहास के सबसे लंबे सफर वाले शो, 20 साल बाद भी बरकरार है इनका जलवा

टीवी पर आने वाले कई शो ऐसे हैं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी वजह से कुछ टीवी शोज ने टीवी जगत में 20 साल का सफर तय किया। यहां जानिए हिंदी टीवी जगत के वे कौन से शो हैं, जो 20 साल से ज्यादा समय तक चले।

family watching tv

प्रतिकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिंदी फिल्मों की तरह ऐसे कई हिंदी टीवी शो हैं, जिन्होंने लोगों का सालों तक मनोरंजन किया। जहां एक तरफ कुछ टीवी शो ने लोगों को कई चीजों के बारे में जानकारी दी, तो दूसरी तरफ कुछ शोज ने भरपूर मनोरंजन किया। इसी वजह से टीवी के कई शो लगातार लोगों के बीच लोकप्रिय रहे। इनमें 3 ऐसे शो हैं, जिन्होंने 20 साल का सफर तय किया। इनमें से 2 शो ऐसे हैं, जो आज भी टीवी पर प्रसारित होते हैं।

 

भारत में टीवी का पहला प्रसारण 1965 में हुआ था। उसके बाद टीवी पर कई शो आए, जिन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। टीवी जगत में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 18 साल का सफर तय कर लिया है, जिसने कई लोगों का मनोरंजन किया। अब सवाल उठता है कि कौन से शो हैं, जो लगातार 20 साल तक टीवी पर प्रसारित होते रहे।

 

यह भी पढ़ें: क्या 'तारक मेहता' का आइडिया 1999 के इस सीरियल से आया? जानिए पूरा सच

20 साल तक छाया रहा शो

टीवी पर 'कृषि दर्शन' नाम का शो है, जिसे पिछले कई सालों से लोग देखते आ रहे हैं। यह पूरी तरह नॉन-फिक्शनल शो है। दूसरी तरफ 'क्राइम पेट्रोल' शो है, जो पिछले 20 सालों से टीवी पर देखा जा रहा है। इसके अलावा 'सीआईडी' शो ने भी 20 साल का सफर तय किया था।

 

1. कृषि दर्शन - यह दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होता है। यह टीवी शो भारत में पिछले कई दशकों से देखा जा रहा है, जिसके एपिसोड आज भी हर दिन टेलीकास्ट होते हैं। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां लोगों को खेती और फसलों से जुड़ी जानकारी दी जाती है। 'कृषि दर्शन' का पहला एपिसोड 1967 में प्रसारित हुआ था, जो अब तक यानी 59 साल बाद भी प्रसारित होता है। यह शो पूरी तरह नॉन-फिक्शनल है। इस शो में कुछ एक्सपर्ट्स को बुलाया जाता है, जो दर्शकों को कृषि यानी खेती के उपाय और फसलों से जुड़ी जानकारी देते हैं। यह शो लाखों लोग हर दिन देखते हैं, इसी वजह से आज भी यह शो छाया हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: 'पूजा मेरी जान', हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की फिल्म सुर्खियों मे क्यों है?

 

2. क्राइम पेट्रोल - यह शो फिक्शन कैटेगरी में सबसे लंबे समय तक चलने वाले शोज़ में शामिल है। यह शो पिछले 22 सालों से सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहा है। 'क्राइम पेट्रोल' का पहला एपिसोड 2003 में आया था। इस शो में सच्ची घटनाओं पर आधारित अपराध की कहानियां दिखाई जाती हैं। हर एपिसोड में अपराध की हर कड़ी को बड़े रोचक ढंग से दिखाया जाता है। इसी वजह से इस शो ने 22 साल का सफर तय किया है।

 

3. सीआईडी- यह शो सोनी टीवी पर आता था, जिसे क्राइम और थ्रिलर का कल्ट शो माना जाता है। इस शो की शुरुआत 1998 में हुई थी और साल 2018 में इसका आखिरी एपिसोड आया था। इसके बाद इसका नया सीजन 2024 में आया। इस शो के हर एपिसोड में क्राइम को बड़ी बारीकी से दिखाया जाता था, जिसका सस्पेंस लोगों को बेहद पसंद आता था।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें