रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकडा पार कर लिया है। 'धुरंधर' 2 पार्ट्स में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के काम करने वाले हर कलाकारों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
'धुरंधर' से पहले रणवीर सिंह का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था। उनकी सभी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। इस लिस्ट में 2019 से 2025 तक रणवीर की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही। इस लिस्ट में 83, सर्कस, जायेशभाई जोरदार, सिंघम रिटर्नस का नाम शामिल है। सिंघम रिटर्नस में वह कैमियो रोल में थे। 205 में धुरंधर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने उनके करियर को बुंलदियों पर पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें: 'टोस्टर' में राजकुमार को लोगों ने बताया बोरिंग, ट्रेलर देख हुए कंफ्यूज
आदित्य की फिल्म ने इस स्टार को बनाया किंग
धुरंधर' से पहले आदित्य 2019 में फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' लेकर आए थे। इस फिल्म में विक्की कौशल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में विक्की की दमदार ऐक्टिंग ने दिल जीत लिया है। इस फिल्म का बजट महज 44 करोड़ रुपये है और वर्ल्डवाइड उरी ने 350 करोड़ का बिजनेस किया था।
इस फिल्म के आने के बाद उनकी 2020 में फिल्म 'भूत: पार्ट वन' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। 2021 में उनकी 'सरदार उधम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 2022 से लेकर 2023 तक में विक्की कौशल की 'गोंविदा नाम मेरा', 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत', 'जरा हटके जरा बचके', 'द ग्रेट इंडियन' रिलीज हुई थी। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। 2023 के आखिरी में उनकी 'सैम बहादुर' रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
यह भी पढ़ें: पीयूष मिश्रा ने पत्नी को किया था चीट, अफेयर के बारे में खुद बताया और मांगी माफी
विक्की इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में विक्की के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। यह एक बिग बजट फिल्म है।