कलर्स टीवी का पॉपुलर शो 'भोजपुरी बवाल' दर्शकों को खूब एंटरटन कर रहा है। शो में भोजपुरी कलाकारों के बीच का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। खासतौर से आम्रपाली, दिनेश लाल यादव का काजल राघवानी के साथ। शो का नया प्रोमो सामने आया है।
इस वीडियो में निरहुआ ने आरोप लगाया कि काजल राघवानी ने निर्देशक को ही उड़ा लिया। इसके बाद शो में डायरेक्टर मंजुल ठाकुर को बुलाया गया। आइए जानते हैं निर्देशक ने क्या कुछ बताया।
यह भी पढ़ें: 'लिखती कुछ हूं, शूट कुछ...', 'टॉक्सिक' की ट्रोलिंग के बीच गीतू का वीडियो वायरल
डायरेक्टर ने निरहुआ पर लगाया आरोप
शो के प्रोमो में निरहुआ ने कहा, 'हम दोनों ने साथ में आखिरी फिल्म 'मेरे हसबैंड की शादी' किया था। उस फिल्म में आप आई और आपने उस डायरेक्टर को लुट लिया और वह डायरेक्टर ही गायब हो गया। उसके बाद शो के होस्ट शुभंकर मिश्रा ने राउंड टेबल की। इस टेबल में काजल राघवानी और रानी चैटर्जी शामिल हुई। शुभंकर ने निर्देशक मंजुल ठाकुर को भी बुलाया जिनके बारे में बात हो रही थी।
View on Instagram
शुभंकर ने मंजुल को बताया कि दिनेश लाल ने आरोप लगाया कि काजल आईं और आपको उड़ा कर ले गई? क्या यह सच है। इस सवाल का जवाब देते हुए मंजुल ने कहा, 'दिनेश जी ने जो बोला है वह गलत बोला है। पहले शीशे में उन्हें अपने आप को देखना चाहिए था। मैं नहीं खोया हुआ था। वह खोए हुए थे और सबको पता है कि वह आम्रपाली जी पर खोए हुए थे।'
यह भी पढ़ें: 'अपना नाम क्लियर करने आया था', पति गौरव खन्ना को लेकर बोलीं आकांक्षा चमोला
आम्रपाली और काजल में हुआ बवाल
आम्रपाली और काजल राघवानी के बीच में छत्तीस का आंकड़ा है। शो पर काजल के गाने के बारे में आम्रपाली से पूछा गया। उन्होंने बताया कि गाने में सब अच्छा था लेकिन उनके गाने में एक लाइन थी कि मैं दूसरों के पैसे में ना ऐश करती हूं। इस पर काजल ने कहा कि उस गाने में मैंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन सिर्फ मिर्ची उन्हें क्यों लगी? अगर वह ऐसी है तो मतलब तीर बिल्कुल निशाने पर लगा है।