logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लिखती कुछ हूं, शूट कुछ...', 'टॉक्सिक' की ट्रोलिंग के बीच गीतू का वीडियो वायरल

'टॉक्सिक' की आलोचना हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर गीतू मोहनदास का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

Geetu Mohandas

गीतू मोहनदास, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म दर्शकों को उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। सोशल मीडिया पर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी डायरेक्टर गीतू मोहनदास और अभिनेता यश ने मिलकर लिखी है। 

 

फिल्म की आलोचना के बीच निर्देशक गीतू मोहनदास का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। उनका यह इंटरव्यू 2021 का है जिसमें वह फिल्म के लिखने की प्रक्रिया के बारे में बात कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'अपना नाम क्लियर करने आया था', पति गौरव खन्ना को लेकर बोलीं आकांक्षा चमोला

गीतू मोहनदास का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल

2021 में Film Companion से बात करते हुए गीतू मोहनदास ने कहा था, 'मुझे लिखते समय इस बात का आइडिया नहीं होता है कि मैं किस दिशा में जा रही हूं। जब स्क्रिप्ट पर आपके साथ कोई और व्यक्ति भी काम कर रहा होता है तो स्थिति अजीब हो सकती है। क्योंकि वे बस कमियां निकालकर जा सकते हैं। मेरा तरीका काफी अजीब और अनिश्चित है और मैं आखिर में किसी नतीजे पर पहुंचती हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे पता हो कि यह शुरुआत है, यह बीच का हिस्सा है और यह अंत है। मेरे लिए चीजें इस तरह से काम नहीं करती है। उन्होंने यह भी बताया है कि वह और उनकी टीम सेट पर अक्सर इम्प्रोवाइज करते हैं।'

 

 

 

 

उन्होंने टॉक्सिक के बारे में बात करते हुए उसे गैंगस्टर ड्रामा बताया था। उन्होंने कहा था, 'मैंने जितनी भी स्क्रिप्ट लिखी हैं, वे खुद से लिखी हैं। अपनी अगली फिल्म के लिए पहली बार मैंने राइटर्स रूम बनाया है और मुझे लगता है कि उन्होंने मुझ पर उम्मीद छोड़ जी है। वे मुझसे नफरत करते हैं। आपको बदलते रहना होता है। वरना मैं बोर हो जाती हूं। तो मुझे लगता है कि मैं कुछ लिखती हूं, कुछ और शूट करती हूं और कुछ और एडिट करती हूं और फिल्म रिलीज होती है। तब मैं खुश होती हूं। मैं कभी भी स्क्रिप्ट से चिपकी नहीं रहती। अपनी अगली फिल्म के लिए मैं प्रोड्यूसर्स से मिल रही हूं। मैं उनसे एक बात कहती हूं। आप जो पढ़ रहे हैं। आपको वह नहीं मिलेगा।'

 

यह भी पढ़ें: 1 से 1.5 स्टार मिले, खूब हुई ट्रोलिंग, फिर भी 'Toxic' ने पहले दिन कमाए 100 करोड़

लोगों ने गीतू मोहनदास को लेकर दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'केवीएन प्रोडक्शन को यह डिस्कलेमर सुनना चाहिए।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'टॉक्सिक द टॉर्चर डायरेक्टर कट।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ऐसे फिर टॉक्सिक जैसी फिल्म बनती है'। वहीं कुछ लोगों ने गीतू मोहनदास का बचाव किया है। लोगों का कहना है कि क्रिएटिव लोगों के साथ ऐसा होता है।

'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 140 करोड़ का बिजनेस किया है।


और पढ़ें