logo

ट्रेंडिंग:

'दलदल' में भूमि और परेश रावल के बेटे ने खींचा ध्यान, ड्रग एडिक्ट के रोल में छाए

भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो गई है। सीरीज में परेश रावल के बेटे आदित्य रावल मुख्य भूमिका में हैं।

Aditya Rawal

आदित्य रावल, Photo Credit: social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो गई है। इस सीरीज के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। सीरीज में भूमि पे़डनेकर ने डीसीपी   की भूमिका निभाई है। सख्त मिजाज और बेखौफ रीटा को एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की जिम्मेदारी मिलती है जिसमें वह बुरी तरह से उलझ जाती है।

 

सीरीज में भूमि के साथ आदित्य रावल, समारा तिजोरी, अनंत महादेवन, गीता अग्रवाल और चिनमय मंडलेकर मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज की कहानी से ज्यादा कलाकारों की दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। इस सीरीज में भूमि के साथ गीता अग्रवाल, दीपक तिजोरी की बेटी समारा तिजोरी और परेश रावल की बेटे आदित्य रावल के दमदार काम की तारीफ है।

 

यह भी पढ़ें: अभी तक नहीं देखी 'धुरंधर'? अब नेटफ्लिक्स पर ही आ गई, घर बैठे देख सकते हैं

आदित्य रावल ने जीता दिल

आदित्य रावल ने ड्रग एडिक्ट साजिद की भूमिका को बखूबी निभाई है। उनके काम को दर्शक पसंद कर रहे हैं। ड्रग एडिक्ट के रोल में वह छा गए हैं। आइए आदित्य के काम के बारे में जनते हैं।

 

आदित्य रावल लेखक और अभिनेता हैं

आदित्य परेश रावल और स्वरूप संपत के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर राइटर की थी। वह एक लेखक और अभिनेता हैं। आदित्य ने 2012 में 'फरारी की सवारी' बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसी साल उन्होंने अपने पिता को फिल्म 'ओह माय गॉड' में असिस्ट किया था।

 

2019 में आदित्य ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत', गुजराती फिल्म 'डियर फादर' का लेखन किया था। 2020 में Bamfaad में बतौर अभिनेता डेब्यू किया था उसके बाद 2023 में वह 'फराज' में नजर आए थे। 'फराज' के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट मेल डेब्यू ऐक्टर का अवॉर्ड मिला था।

दलदल की कहानी

भूमि की सीरीज 'दलदल' के 7 एपिसोड है। सीरीज के शुरुआती एपिसोड में दिखाया जाता है रीटा फरेरा (भूमि पेडनेकर) को प्रमोशन मिलता है। उनके निडर और बेखौफ अंदाज के चलते उन्हें एक ऐसा केस मिलता है जिसे सुलझाते हुए खुद फंसती जाती है। सीरीज की कहानी को कई परतों में खोला  गया है। एक तरफ जहां रीटा का केस बढ़ता है तो दूसरी तरफ ड्रग एडिक्ट साजिद (आदित्य रावल) और उसी प्रेमिका अनिता अचार्या (समारा तिजोरी) की कहानी को दिखाया गया है। दोनों कहानियां आगे चलकर आपस में कैसे जुड़ती है। इसके लिए आपको सीरीज देखनी होगी।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap